लाइव न्यूज़ :

हमारे कोविड रोधी टीके की बूस्टर खुराक लेने वालों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी: जॉनसन एंड जॉनसन

By भाषा | Updated: September 21, 2021 19:56 IST

Open in App

लंदन, 21 सितंबर (एपी) जॉनसन एंड जॉनसन (जे एंड जे) ने डेटा जारी किया है, जिसमें दर्शाया गया है कि उसके कोरोना वायरस रोधी टीके की पहली खुराक ले चुके लोगों को इसकी बूस्टर खुराक देने पर उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हुई है।

कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने अपने टीके की खुराक लेने वाले वाले लोगों पर दो प्रारंभिक अध्ययन किये हैं। अध्ययनों में उसने पाया है कि बूस्टर खुराक लेने से 18 वर्ष से 55 वर्ष की आयु के लोगों में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया बढ़ गई। हालांकि अध्ययनों के परिणामों की अभी समीक्षा नहीं की गई है।

जे एंड जे के वैश्विक अनुसंधान एवं विकास प्रमुख डॉक्टर मथाई मेम्मन ने कहा, ''जॉनसन एंड जॉनसन कोविड-19 वैक्सीन की एक बूस्टर खुराक ने अध्ययन में हिस्सा लेने वालों की एंटीबॉडी प्रतिक्रियाओं को और बढ़ा दिया। ये लोग हमारा टीका लगवा चुके थे।''

इससे पहले कंपनी ने जो डेटा प्रकाशित किया था, उसमें दर्शाया गया था कि उसका एकल खुराक वाला टीका संक्रमण से उबरने के बाद आठ महीने तक वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है।

कंपनी अपने टीकों की बूस्टर खुराकों के इस्तेमाल के संबंध में यूएस खाद्य एंव औषधि प्रशासन, यूरोपीय औषधि एजेंसी तथा अन्य नियामकों के साथ बात कर रही है।

जेएंडजे के टीकों को अमेरिका और पूरे यूरोप में इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है। इन टीकों की कम से कम 20 करोड़ खुराकों को संयुक्त राष्ट्र समर्थित कोवैक्स पहल के तहत साझा किये जाने की योजना है। हालांकि कंपनी उत्पादन संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही है।

विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारियों ने जेएंडजे टीके को महत्वपूर्ण माना है क्योंकि इसकी केवल एक खुराक लेने की जरूरत होती है। हालांकि आसानी से फैलने वाले कोरोना वायरस से डेल्टा वेरिएंट से निपटने के लिये कई सरकारों को विभिन्न मंजूरी शुदा टीकों की बूस्टर खुराकों के इस्तेमाल पर विचार करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी