लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क ने फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने की बनाई योजना! ट्वीट कर बताया

By शिवेंद्र राय | Updated: August 17, 2022 10:01 IST

दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने ट्विटर पर लिखा कि वह इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहे हैं। मस्क के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर चारो तरफ इसी बात की चर्चा होने लगी। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मैनचेस्टर यूनाइटेड से ही खेलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएलन मस्क ने मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने की घोषणा कीक्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मैनचेस्टर यूनाइटेड से खेलते हैंक्लब के मालिकों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अब एलन मस्क ने फिर से कुछ ऐसी घोषणा की है जिसकी चर्चा चारो ओर रही है। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक मस्क ट्विट कर के बताया है कि वह  इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने जा रहे हैं। अपने ट्वीट में एलन मस्क ने लिखा, "मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीद रहा हूं। आपका स्वागत है।" हालांकि मस्क ने इसके बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया। बता दें कि पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी मैनचेस्टर यूनाइटेड से ही खेलते हैं।

एलन मस्क ने फुटबॉल क्लब को खरीदने की घोषणा के साथ कुछ राजनीतिक ट्वीट भी किए। एलन मस्क ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'यह साफ कर दूं कि मैं रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी को बराबर सपोर्ट करता हूं।' टेस्ला के मालिक मस्क अक्सर ट्विटर पर ऐसे ट्वीट्स करते रहते हैं जिसका मतलब समझना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल है। हालांकि मस्क के मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीदने से संबंधित ट्विट पर अब तक इस मशहूर क्लब के मालिकों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। दुनिया के सबसे अमीर फुटबाल क्लब में से एक मैनचेस्टर यूनाइटेड का मालिकाना हक अमेरिका की ग्लेजर फैमिली के पास है। इस क्लब का बाजार मूल्य 2.08 अरब डॉलर है। साल 2005 में ग्लेजर फैमिली ने इस क्लब को 86 करोड़ डॉलर में खरीदा था। 

यह पहली बार नहीं है जब मस्क अपने ट्वीट या बयानों के लिए सुर्खियों में आए हों। हाल ही में एलन मस्क और माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के बीच विवाद भी खूब चर्चा में रहा। मस्क ने पहले सबसे बड़ा शेयरहोल्डर होने के कारण ट्वीटर को खरीदने की घोषणा की लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया। अब मस्क और ट्विटर के बीच का विवाद अदालत में है। डील तोड़ने के पीछे मस्क ने कारण बताया था कि ट्विटर ने उन्हें कई चीजों के बारे में अंधेरे में रखा।

टॅग्स :एलन मस्कटेस्लाSpaceXमैनचेस्टर युनाइटेडक्रिस्टियानो रोनाल्डो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

विश्वएलन मस्क की चिंता और युद्ध की विभीषिका

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल