लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में दो साल में होंगे चुनाव : सैन्य नेता

By भाषा | Updated: August 1, 2021 17:02 IST

Open in App

नेपीता, एक अगस्त (एपी) म्यामां में निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट कर सैन्य सत्ता स्थापित करने के छह महीने बाद यहां के सैन्य नेता ने रविवार को अपने वादे को दोहराया कि दो साल के भीतर देश में चुनाव कराए जाएंगे और संकट के राजनीतिक समाधान के लिए दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ सहयोग करेंगे।

वरिष्ठ जनरल मिन आंग हलियांग ने टीवी पर जारी संदेश में कहा, ‘‘हमें स्वतंत्र और निष्पक्ष बहुदलीय चुनाव कराने के लिए स्थितियां बनानी चाहिए। हमें इसकी तैयारी करनी होगी। मैं इस अवधि में बहुदलीय चुनाव कराने का वादा करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि सैन्य अधिकारी ‘‘अगस्त 2023 तक आपातकाल के प्रावधानों को खत्म कर देंगे।’’

उल्लेखनीय है कि एक फरवरी 2021 को आंग सान सू ची की निर्वाचित सरकार का तख्ता पलट करने के बाद आपातकाल की घोषणा की गई थी। सैन्य अधिकारियों ने अपनी इस कार्रवाई को उचित ठहराते हुए कहा कि सैन्य प्रमुखता वाले 2008 के संविधान में ऐसा करने की अनुमति है। सेना का दावा है कि सू ची की पार्टी को पिछले साल आम चुनाव में भारी जीत फर्जीवाड़े से मिली। हालांकि, सेना ने अपने दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी