लाइव न्यूज़ :

कनाडा में 20 सितंबर को चुनाव होंगे : ट्रूडो

By भाषा | Updated: August 15, 2021 21:47 IST

Open in App

टोरंटो, 15 अगस्त (एपी) प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने रविवार को चुनावों की घोषणा की और वह कनाडा के विश्व के सबसे अधिक पूर्ण टीकाकरण वाले देशों में से एक होने का हवाला देकर एक बार फिर सत्ता में लौटने का प्रयास करेंगे।

ट्रूडो ने गवर्नर जनरल से मुलाकात करने के बाद घोषणा की कि चुनाव 20 सितंबर को होंगे। गवर्नर जनरल रस्मी पद होता है, जो देश के प्रमुख के तौर पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधि होता है।

ट्रूडो संसद में अधिकतर सीटों पर जीत हासिल करना चाहेंगे। उनकी लिबरल पार्टी दो वर्ष पहले अल्पमत में आ गई थी और विधेयक पारित कराने के लिए विपक्ष पर निर्भर थी।

कनाडा में कोविड-19 की नई लहर के बीच चुनाव कराए जा रहे हैं। यह लहर कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के कारण हो सकता है।

ट्रूडो पहले की तरह देश में लोकप्रिय नहीं हैं लेकिन उनकी सरकार जिस तरह से महामारी से निपटी है उसे सफल करार दिया गया। कनाडा में वर्तमान में सभी नागरिकों के लिए पर्याप्त संख्या में टीका है।

एकहत्तर फीसदी से अधिक पात्र कनाडाई नागरिकों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है और 82 फीसदी से अधिक लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक लग चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन के बीच अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए अरबों रुपये खर्च किए हैं।

टोरंटो विश्वविद्यालय में कनाडा के इतिहास और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रोफेसर रॉबर्ट बोथवेल ने कहा कि अगर फिर से अल्पमत की सरकार आती है तो ‘‘तुरंत ही कलह शुरू हो जाएगी। ट्रूडो अब लोकप्रिय नहीं रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर