लाइव न्यूज़ :

हंगरी में बस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत, दर्जनों यात्री घायल

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:24 IST

Open in App

बुडापेस्ट, 15 अगस्त (एपी) हंगरी में एक राजमार्ग पर एक बस रेलिंग से टकरा कर पलट गयी, जिससे उसमें सवार कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट और लेक बालटन के बीच एम7 राजमार्ग पर रविवार सुबह पांच बजे हुआ। बस बुडापेस्ट की तरफ जा रही थी।

राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता पॉल ज्योर्फी ने हंगरी की समाचार एजेंसी ‘एमटीआई’ को बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी, आठ अन्य को गंभीर चोटें आयी है और 40 को मामूली चोटें आयी।

एक अधिकारी ने बताया कि बस रेलिंग को तोड़ते हुए पुल के एक खंभे से टकरा गयी। दमकलकर्मियों ने बस में फंसे 14 लोगों को बाहर निकाला।

एक समाचार वेबसाइट ने बताया कि बस में क्रोएशिया में गर्मियों की छुट्टियां मना कर आ रहे हंगरी के नागरिक सवार थे और यह शनिवार देर रात को क्रोएशिया से रवाना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर