लाइव न्यूज़ :

हवाईअड्डे पर ड्रोन हमले में आठ लोग घायल, विमान को नुकसान पहुंचा : सउदी टीवी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 16:14 IST

Open in App

दुबई, 31 अगस्त (एपी) सउदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक हवाईअड्डे पर मंगलवार को हुए ड्रोन हमले में आठ लोग घायल हो गए और एक यात्री विमान को नुकसान पहुंचा। देश के सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। यमन के साथ जारी युद्ध के बीच सउदी अरब पर यह सबसे हालिया और पिछले 24 घंटे में अभा हवाईअड्डे पर हुआ दूसरा हमला है। अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हवाईअड्डे पर हुए पहले हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। इस हमले के लिए यमन के ईरान समर्थित शिया हुती विद्रोहियों को जिम्मेदार समझा गया था। इन हमलों से महज कुछ दिन पहले यमन के दक्षिण हिस्से में एक अहम सैन्य ठिकाने पर ड्रोन हमले में सऊदी समर्थित 30 यमन सैनिक मारे गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली। सउदी नीत सैन्य गठबंधन की 2015 से यमन में ईरान समर्थित शिया (हुती) विद्रोहियों से लड़ाई चल रही है जो सउदी अरब के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों, सैन्य प्रतिष्ठानों और अन्य अवसंरचना को निशाना बनाते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपूरी तरह से फर्जी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा-सरासर झूठ और जरा भी सच्चाई नहीं

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

विश्वअमेरिका और ईरान जंगः अविश्वास की आग में झुलस रहे पाकिस्तान के जनरल आसिम मुनीर

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात