लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के आठ सैनिकों ने सीमा चौकी पर हार के बाद शरण मांगी: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:18 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 26 जुलाई अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तालिबान लड़ाकों के हाथों एक सीमा चौकी का नियंत्रण खोने के बाद कम से कम 46 अफगान सैनिकों ने सीमा पार कर पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में शरण ली है। सोमवार को मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि घटना रविवार देर रात देश के चित्राल जिले के अरुंडु सेक्टर में हुई जब अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) के स्थानीय कमांडर ने पाकिस्तानी सेना से शरण और सुरक्षित मार्ग के लिए अनुरोध किया।

सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के एक बयान के अनुसार, एएनए और सीमा पुलिस से संबद्ध पांच अधिकारियों समेत 46 सैनिकों ने शरण मांगी है क्योंकि ''वे अफगानिस्तान में पैदा हुए सुरक्षा हालात के कारण पाक-अफगान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी सैन्य चौकियों पर कब्जा बरकरार रखने में असमर्थ थे। पाकिस्तानी सेना ने सूचना और आवश्यक औपचारिकताओं के लिए अफगान अधिकारियों से संपर्क किया है।''

सेना ने कहा, ''अफगान अधिकारियों से संपर्क और आवश्यक सैन्य प्रक्रियाओं के बाद, पांच अधिकारियों सहित 46 सैनिकों को पाकिस्तान में शरण / सुरक्षित मार्ग दिया गया है। अफगान सैनिकों को सेना के स्थापित मानदंडों के अनुसार भोजन, आश्रय और आवश्यक चिकित्सा देखभाल सहायता प्रदान की गई है।''

'डॉन' समाचार पत्र की खबर के अनुसार, सेना ने कहा कि इन सैनिकों को उचित प्रक्रिया के बाद सम्मानजनक तरीके से अफगान सरकार के अधिकारियों को लौटा दिया जाएगा।

गौरतलब है कि जब से अमेरिका ने सितंबर तक अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापसी की घोषणा की है, तब से तालिबान ने अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं, जिससे सैकड़ों सैनिकों और अन्य अधिकारियों को पड़ोसी देशों पाकिस्तान, ईरान और ताजिकिस्तान में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

एक जुलाई को इसी तरह की एक घटना में, कम से कम 35 अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपनी सैन्य चौकी पर कब्जा बरकरार रखने में असमर्थता के कारण शरण / सुरक्षित मार्ग के लिए पाकिस्तानी सेना से अनुरोध किया था।

सेना के अनुसार, उन्हें पाकिस्तान में सुरक्षित मार्ग भी दिया गया और उचित प्रक्रिया के बाद अफगान सरकार के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अफगान सेना हाल ही में काफी हद तक तालिबान के दबाव में आ गई है। इससे पहले जुलाई में, तालिबान के हमलों के बाद 1,000 से अधिक अफगान सुरक्षाकर्मी सीमा पार ताजिकिस्तान में भाग गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला