लाइव न्यूज़ :

Earthquake: आज सुबह अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

By आजाद खान | Updated: March 19, 2022 16:36 IST

इसकी जानकारी देते हुए एनसीएस ने ट्वीट कर बताया, ’19 तारीख की सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया है।’

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 4.2 की तीव्रता से यह भूकंप आया था।हालांकि अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

Earthquake in Afghanistan: आज सुबह 7:23 बजे यहां पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, इस भूकंप को रिक्टर स्केल पर 4.2 की तीव्रता मापी गई है। इस पर एनसीएस ने ट्वीट कर बताया, ’19 तारीख की सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया है। इसकी गहराई 10 किलोमीटर तक थी। भूकंप अफगानिस्तान के काबुल के 344 किलोमीटर पश्चिम में आया था।’ हालांकि अभी तक कोई जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। 

इससे पहले भातर में राजस्थान के बीकानेर जिले में आया था भूकंप

आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के बीकानेर जिले में गुरुवार देर रात भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, गुरूवार देर रात बीकानेर जिले में भूकंप के झटके आए थे। भूकंप का पहला झटका रात 12:42 बजे आया था। एक अधिकारी ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 आंकी गई और इसका केंद्र बीकानेर से करीब 38 किलोमीटर दूर जांगलू कस्बे के पास था। उन्होंने बताया कि वहीं भूकंप का दूसरा झटका भी इसी क्षेत्र में देर रात्रि 2:57 बजे आया था जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.2 आंकी गई थी। इसका केंद्र बीकानेर से 25 किलोमीटर दूर बरसिंहसर के पास था। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप से जान-ओ- माल के किसी नुकसान की खबर नहीं था।

आपको बता दें कि इससे पहले उत्तरी जापान के तटों पर आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई थी जबकि 107 लोग घायल हो गए थे। रात में आए तेज भूकंप के बाद फुकुशिमा और मियागी के निवासी सुबह अपने घरों की सफाई करते दिखे दिए थे। भूकंप से घरों में रखे फर्नीचर और अन्य सामान टूट गए तो वहीं इलाके की बिजली भी गुल हो गई थी। यह क्षेत्र 11 साल पहले एक घातक 9.0 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी से तबाह हुए क्षेत्र का हिस्सा है। सुनामी के कारण परमाणु रिएक्टर को नुकसान पहुंचा था जिससे बड़े पैमाने पर विकिरण फैला जिससे कारण कुछ इलाके अब भी रहने लायक नहीं हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा