लाइव न्यूज़ :

Earthquake in Japan-Taiwan Live Updates: ताइवान में भूकंप से तबाही, 10 की मौत और 1070 लोग घायल, लापता होटल कर्मचारी मिले, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 4, 2024 18:02 IST

Earthquake in Japan, Taiwan Live Updates: जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने ताइवान के पास प्रारंभिक तीव्रता 7.5 भूकंप का पता लगाने के बाद अलार्म बजाया।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करने का अनुरोध किया है।भारतीय नागरिकों को सहायता और मार्गदर्शन के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है। भूकंप के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में जुट हुए हैं।

Earthquake in Japan, Taiwan Live Updates: ताइवान में भूकंप ने दुनिया भर को झकझोर दिया है। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और हादसे में 1070 लोग घायल हो गए। अभी भी कई लोग लापता है। ताइवान में बुधवार को आये भूकंप को बीते 25 वर्ष में सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जा रहा है, जिससे कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और कई लोग दूर-दराज के इलाकों में फंस गये। भारतीय ताइपे एसोसिएशन ने स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करने का अनुरोध किया है। ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को सहायता और मार्गदर्शन के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने ताइवान के पास प्रारंभिक तीव्रता 7.5 भूकंप का पता लगाने के बाद अलार्म बजाया।

ताइवान में आए शक्तिशाली भूकंप के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को बचावकर्मी लापता लोगों की खोज में जुट हुए हैं। भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है। भूकंप के केंद्र के समीप पूर्वी तटीय शहर हुआलीन में मजदूरों ने एक क्षतिग्रस्त इमारत को स्थिर करने के लिए उसके चारों ओर निर्माण सामग्री डालने के लिए खुदाई की।

मेयर सू चेन-वेई ने पहले कहा था कि भूकंप से 48 आवासीय इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं। इन क्षतिग्रस्त इमारतों में से कुछ के भूतल ढह गये, जिसकी वजह से ये इमारतें खतरनाक तरीके से झुक गईं। हुआलीन में रहने वाले कुछ लोग फिलाहल तंबू में रह रहे हैं और इस जगह को राजधानी ताइपे से जोड़ने वाली मुख्य सड़क बृहस्पतिवार दोपहर बाद भी बंद रही हालांकि ताइवान के अधिकांश हिस्सों में जन-जीवन सामान्य होता दिखाई दिया। सेंट्रल न्यूज एजेंसी की खबर के अनुसार, हुआलीन के लिए स्थानीय रेल सेवा को फिर से शुरू किया गया और कुछ ट्रेनों को चलने की अनुमति दी गयी।

भूकंप में करीब 1070 लोग घायल हुए हैं। मारे गये 10 लोगों में से कम से कम चार व्यक्ति तारोको राष्ट्रीय उद्यान के भीतर थे। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति क्षतिग्रस्त इमारत में मृत पाया गया जबकि दूसरा हो रेन खदान में मृत मिला। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर को एक पगडंडी से एक शव बरामद किया।

राष्ट्रीय दमकल एजेंसी के मुताबिक करीब 700 लोग लापता हैं, जिसमें से 600 से ज्यादा तारोको के सिल्क प्लेस नाम के एक होटल के भीतर फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि कर्मचारी और मेहमान सुरक्षित हैं और उनके पास भोजन व पानी है। उन्होंने बताया कि होटल की सड़कों की मरम्मत का काम पूरा होने के करीब है। उन्होंने कहा कि जिन अन्य लोगों के फंसे होने की सूचना है, उनमें दो दर्जन पर्यटक और विश्वविद्यालय के छह छात्र भी बिल्कुल सुरक्षित हैं।

टॅग्स :TaiwanचीनजापानभूकंपEarthquake
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा