लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर SCO शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे

By रुस्तम राणा | Updated: October 15, 2024 16:58 IST

एससीओ शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देइस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा हैइस सम्मेलन में जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैंभारतीय विदेश मंत्री इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान से द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेंगे।

इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेल में भाग लेने के लिए मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे। इस बार एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। इस सम्मेलन में जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। शिखर सम्मेलन के इतर पाकिस्तान और भारत के बीच द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी। 

पाकिस्तान ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की इस्लामाबाद यात्रा के दौरान भारत के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की संभावना से इनकार किया है। भारत ने पहले घोषणा की थी कि जयशंकर इस्लामाबाद में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे और इस यात्रा के दौरान पाकिस्तान से द्विपक्षीय वार्ता नहीं करेंगे।

फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में भारत के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर बमबारी की थी, जिसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध गंभीर तनाव में आ गए थे। 5 अगस्त, 2019 को भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर की विशेष शक्तियों को वापस लेने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा के बाद संबंध और भी खराब हो गए।

नई दिल्ली द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम कर दिया। भारत यह कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है, जबकि इस बात पर जोर देता रहा है कि इस तरह के जुड़ाव के लिए आतंक और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर है।

पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में एससीओ देशों के विदेश मंत्रियों की व्यक्तिगत बैठक में भाग लेने के लिए मई 2023 में भारत आए थे। यह लगभग 12 वर्षों में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की पहली भारत यात्रा थी।

टॅग्स :S JaishankarPakistan
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा