लाइव न्यूज़ :

उदयपुर में हुई कन्हैया की बर्बर हत्या पर बोले डच सांसद, "इस्लाम का तुष्टीकरण न करो, नहीं तो चुकानी होगी कीमत"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 29, 2022 18:07 IST

नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने राजस्थान के उदयपुर में धर्म के नाम पर बर्बर हत्यारों के हाथों मारे गये दर्जी कन्हैया के मामले में कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि जिहादियों, आतंकवादियों और कट्टरपंथियों के हिंदुत्व की रक्षा करो। इस्लाम का तुष्टीकरण न करो नहीं तो इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकट्टरपंथियों द्वारा की गई कन्हैया की बर्बर हत्या के मामले में अब विदेशों से भी आवाजें उठने लगी हैंनीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने इस विभत्स हत्याकांड की कड़ी निंदा की हैगिर्ट ने कहा कि असहिष्णुता के प्रति सहिष्णु  होना बंद कर दीजिए

ऐम्सटर्डम:राजस्थान के उदयपुर में धर्म के नाम पर बर्बर हत्यारों के हाथों मारे गये दर्जी कन्हैया का मामला अब देश के साथ-साथ विदेशों में भी उठने लगा है।

भाजपा की निलंबित राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा पैगंबर पर दिये गये विवादित बयान को आधार बनाते हुए कट्टरपंथी हत्यारों ने जिस निर्ममता से दिनदहाड़े एक गरीब की हत्या की है उससे न केवल देश बल्कि विदेशों में भी काफी असंतोष पैदा हो रहा है और विरोध की आवाजें उठ रही हैं।

इस मामले में पहला विदेशी प्रतिरोध नीदरलैंड से आया है, जहां के सांसद गिर्ट विल्डर्स ने इस विभत्स हत्याकांड की कड़ी निंदा की है। सांसद गिर्ट विल्डर्स ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत, मैं आपको एक दोस्त मानकर कह रहा हूं, असहिष्णुता के प्रति सहिष्णु  होना बंद कर दीजिए। जिहादियों, आतंकवादियों और कट्टरपंथियों के हिंदुत्व की रक्षा करो। इस्लाम का तुष्टीकरण न करो नहीं तो इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। हिंदुओं को ऐसे नेता की जरूरत है जो उनकी 100 फीसदी उनकी रक्षा करे।"

मालूम हो कि भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा जब पैगंबर विवाद के कारण इस्लामिक देशों की आलोचना की शिकार हो रही थीं तो उस वक्त भी डच सासंद गिर्ट ने उनके समर्थन में पोस्ट किया था। अब उन्होंने कहा है कि कट्टरवाद, आतंकवाद और जिहादियों से हिंदुत्व को बचाना जरूरी है।

सांसद गिर्ट विल्डर्स ने नूपुर शर्मा विवाद में ट्वीट करते हुए उन्हें समर्थन दिया था और कहा था कि यह बहुत ही हास्यास्पद है कि जब नूपुर शर्मा ने सच कह दिया तो अरब और इस्लामिक देश भड़के हुए हैं।

नीदरलैंड के प्रमुख दक्षिणपंथी नेता गिर्ट विल्डर्स पार्टी फॉर फ्रीडम के संस्थापक होने के साथ-साथ सांसद भी हैं। वह अक्सर इस्लाम की कट्टरता की आलोचना करते रहते हैं। इसके लिए उन्हें कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं बावजूद इसके वो इस्लाम के कट्टर पक्ष के खिलाफ खुलकर बोलते हैं।

गिर्ट इस्लाम में पनपने वाली कुरीतियों के इस कदर खिलाफ हैं कि उन्होंने नीदरलैंड में मस्जिदों को बंद करवाने की भी अपील की थी। वहीं सांसद गिर्ट के आलोचक उन्हें नीदरलैंड का डोनाल्ड ट्रंप कहकर पुकारते हैं। इस्लाम के प्रति उनकी आक्रामक टिप्पणियों के कारण ट्विटर उनका अकाउंट अस्थायी तौर पर सस्पेंड भी कर चुका है।

टॅग्स :राजस्थानहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल