लाइव न्यूज़ :

कोविड के चलते अन्य रोगों के प्रति बदल जाती है पुरुषों की शरीर की प्रतिक्रिया, अध्ययन में हुआ यह खुलासा

By भाषा | Updated: January 7, 2023 12:40 IST

इस अध्धयन पर बोलते हुए अमेरिका के येल विश्वविद्यालय के एक ‘इम्यूनोबायोलॉजिस्ट’ जॉन त्सांग ने कहा है कि “यह पूरी तरह आश्चर्यजनक है।” त्सांग ने आगे कहा, “आमतौर पर रोगजनकों और टीकों के प्रति महिलाओं में मजबूत समग्र प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देखी जाती है, लेकिन उनके स्व-प्रतिरक्षित बीमारियों से पीड़ित होने की भी अधिक आशंका होती है।”

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना को लेकर ‘नेचर’ नामक पत्रिका में एक नया खुलासा हुआ है। इसके अनुसार, कोविड-19 के कारण पुरुषों में मजबूत प्रतिरोधक प्रतिक्रिया पैदा हो सकती है। इस खुलासे पर बोलते हुए येल विश्वविद्यालय में एक ‘इम्यूनोबायोलॉजिस्ट’ जॉन त्सांग ने कहा है कि “यह पूरी तरह आश्चर्यजनक है।”

वॉशिंगटन: कोविड-19 के कारण पुरुषों में मजबूत प्रतिरोधक प्रतिक्रिया पैदा हो सकती है, जिसके चलते कोविड से उबरने के काफी समय बाद तक भी उनकी नियमित प्रतिरक्षा प्रणाली में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

‘नेचर’ नामक पत्रिका में क्या हुआ है खुलासा

वैज्ञानिक लंबे समय से मानते रहे हैं कि किसी वायरल संक्रमण के बाद प्रतिरक्षा प्रणाली वापस स्थिर स्तर पर आ जाती है। हालांकि ‘नेचर’ नामक पत्रिका में हाल में प्रकाशित अध्ययन में पता चला है कि यह व्यक्ति के लिंग पर निर्भर करता है। 

अमेरिका के राष्ट्रीय एलर्जी और संक्रामक रोग संस्थान के अध्ययनकर्ताओं ने फ्लू के टीके लगवाने करने वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं का व्यवस्थित विश्लेषण किया है। इसके बाद उन्होंने इस विश्लेषण की तुलना दो तरह के लोगों की प्रतिरक्षा प्रतिक्रियाओं से की है। 

खुलासा के लिए दो लोगों से की गई है तुलना

इनमें एक तरफ वे लोग थे जो कभी भी कोविड-19 के जनक सार्स-कोव-2 वायरस से संक्रमित नहीं हुए और दूसरी तरफ वे लोग थे, जो मामूली रूप से कोविड-19 की चपेट में आए, लेकिन उससे उबर गए। टीम ने पाया कि कोविड-19 के हल्के संक्रमण से उबरने वाले पुरुषों की प्रतिरक्षा प्रणाली ने महिलाओं की तुलना में फ्लू के टीकों के प्रति मजबूती से प्रतिक्रिया दी। 

अमेरिका में येल विश्वविद्यालय ने क्या कहा है

इस पर बोलते हुए अमेरिका में येल विश्वविद्यालय में एक ‘इम्यूनोबायोलॉजिस्ट’ जॉन त्सांग ने कहा, “यह पूरी तरह आश्चर्यजनक है।” त्सांग ने कहा, “आमतौर पर रोगजनकों और टीकों के प्रति महिलाओं में मजबूत समग्र प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया देखी जाती है, लेकिन उनके स्व-प्रतिरक्षित बीमारियों से पीड़ित होने की भी अधिक आशंका होती है।”  

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसCoronavirus
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

भारत5 IIT ग्रेजुएट्स जिन्होंने अपनी काबिलियत से दुनिया में लहराया परचम, शीर्ष पर पहुँचे

विश्वक्या वियतनाम याद आ रहा है आपको?, यदि नहीं तो चलिए मैं याद दिला देता हूं?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल