लाइव न्यूज़ :

संयुक्त अरब अमीरातः शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान नए राष्ट्रपति नियुक्त, जानें इनके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2022 16:52 IST

सरकारी समाचार एजेंसी ‘डब्ल्यूएएम’ ने कहा कि देश के सात शेखों की अबू धाबी के अल मुशरीफ पैलेस में हुई एक बैठक में यह निर्णय लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे पांच साल के कार्यकाल के लिए पद संभालेंगे।फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए आज बुलाई थी। जनवरी 2005 से यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर के रूप में भी काम किया है।

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शनिवार को शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को राष्ट्रपति नियुक्त किया गया। यूएई की आधिकारिक डब्ल्यूएएम समाचार एजेंसी ने इसकी सूचना दी।

फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए आज बुलाई थी। पांच साल के कार्यकाल के लिए पद संभालेंगे। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नए अध्यक्ष को फेडरल सुप्रीम काउंसिल के सदस्यों में से चुना गया था। इसके अनुसार, शेख मोहम्मद ने जनवरी 2005 से यूएई सशस्त्र बलों के उप सर्वोच्च कमांडर के रूप में भी काम किया है।

यूएई में शासकों ने घोषणा की कि उन्होंने शेख मोहम्मद बिन जायद अल को राष्ट्रपति के रूप में नियुक्त किया है। गौरतलब है कि यूएई के राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया था। सत्ता परिवर्तन केवल तीसरी बार हुआ है, जब सात शेखों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र बनने के बाद से एक नये राष्ट्रपति का चयन किया है।

शेख खलीफा ने अपने पिता मरहूम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान की जगह ली थी। शेख जायद बिन सुल्तान अल नाह्यान 1971 में अमीरात के अस्तित्व में आने के बाद से लेकर दो नवंबर 2004 को अपने निधन तक यूएई के पहले राष्ट्रपति रहे। दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्विटर पर कहा, "हम उन्हें बधाई देते हैं और हम और हमारे लोग उनके प्रति निष्ठा रखने का संकल्प लेते हैं।’’

टॅग्स :UAEदुबईDubai
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट