लाइव न्यूज़ :

पूर्वी सीरिया में इजराइल के हवाई हमले में दर्जनों लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 13, 2021 16:34 IST

Open in App

बेरुत, 13 जनवरी (एपी) इज़राइल के युद्धक विमानों ने बुधवार तड़के पूर्वी सीरिया में ईरान समर्थित सैन्य ठिकानों और हथियार डिपो को निशाना बनाते हुए भीषण बमबारी की। एक युद्ध निगरानीकर्ता ने बताया कि हमले में दर्जनों लड़ाके हताहत हुए हैं।

हमले की जानकारी रखने वाले अमेरिकी खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अमेरिका से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर हवाई हमले किए गए हैं। गौरतलब है कि सीरिया में हमलों के लिए निशाना चुनने में इजराइल और अमेरिका के बीच सहयोग को बहुत कम सार्वजनिक किया जाता है।

अधिकारी ने बताया कि हमले में सीरिया के कई गोदामों को निशाना बनाया गया जिनमें ईरान से आए हथियारों को रखा गया था।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर बात के दौरान पहचान गुप्त रखने का अनुरोध करते हुए अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने मंगलवार को इस हवाई हमले के बारे में इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख योसी कोहेन से चर्चा की थी।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ के अनुसार, हमले में इराक की सीमा से सटे डेर अल-जोर, मयादीन और बुकमाल शहरों और आसपास के क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के अनुसार, सीरिया की ‘एयर डिफेंस प्रणाली’ ने मिसाइल हमलों का जवाब दिया। इस संबंध में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ब्रिटेन स्थित संस्थान सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि सात सीरियाई नागरिकों सहित 23 लोग मारे गए हैं और 28 घायल हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना