लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में आई बाढ़ के कारण दर्जनों शहर जलमग्न

By भाषा | Updated: March 22, 2021 13:10 IST

Open in App

कैनबरा, 22 मार्च (एपी) ऑस्ट्रेलिया के सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में भारी बारिश और बाढ़ के कारण दर्जनों शहर जलमग्न हो गए हैं।

देश के पूर्वी तट पर अब भी बारिश हो रही है और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।

इसके साथ ही राहत कार्यों के तहत सैकड़ों लोगों की बचाया गया है।

सोमवार तक राज्य के लगभग 18,000 लोगों को बचाया जा चुका है और आपातकालीन सेवा में जुटे अधिकारियों का कहना है कि बुधवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान है जिससे करीब 54,000 लोगों को विस्थापन झेलना पड़ सकता है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने संसद में बताया था कि उत्तरी न्यू साउथ वेल्स में 35 समुदाय के लोग अलग-थलग हो गए थे और आपातकालीन सेवा में लगे कर्मियों ने 700 से अधिक लोगों को बचाया।

उन्होंने कहा था, “हम आभारी हैं कि अभी तक किसी की जान नहीं गई है। लेकिन इमारतों, सड़कों और पेड़ों की नींव और जड़ें कमजोर हो गई हैं जिसके कारण खतरा पैदा हो गया है। पानी का स्तर बढ़ने से बिजली के निचले तार भी संकट का कारण बन गए हैं।”

साल भर पहले न्यू साउथ वेल्स के जंगलों में भीषण आग लगी थी और अब उनमें से कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां