लाइव न्यूज़ :

WHO को डोनाल्ड ट्रंप का अल्टीमेटम, 30 दिनों में सुधार नहीं हुए तो अमेरिका पैसा देना करेगा बंद

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 19, 2020 10:32 IST

अमेरिका में इस वक्त कोरोना वायरस से विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित है। अमेरिका में अबतक कुल संक्रमित लोगों की संख्या 15 लाख के पार और 90 हजार से अधिक की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने WHO के चीफ टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसुस को भेजी पूरी चिट्ठी ही शेयर की है।डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की लगातार तारीफ करने के लिए भी डब्ल्यूएचओ की निंदा की है।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को 30 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ  (WHO DG) टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसुस को पत्र लिखकर कर कहा है कि अलग 30 दिनों के भीतर WHO जरूरी सुधारों के लिए प्रतिबद्ध नहीं हुआ तो मैं WHO को दी जाने वाली फंडिंग को स्थाई रूप से बंद कर दिया जाएगा और संगठन में हमारी सदस्यता पर भी पुनर्विचार करुंगा। डोनाल्ड ट्रंप ने यह पत्र आज (19 मई) अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया है। 

ट्रंप ने पत्र में  WHO की आलोचना की है

टेड्रोस एडहानोम गेब्रेयेसुस को लिखे पत्र ट्रंप में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की इस बात को लेकर आलोचना की है कि उसने जरूरी कदम नहीं उठाए हैं। ट्रंप ने कहा है कि WHO ने चीन के वुहान में पिछले साल (2019) दिसंबर में फैले इस वायरस से जुड़ी भरोसेमंद रिपोर्टों को लगातार नजरअंदाज किया है। ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस पर WHO ने निराशाजनक काम किया है। 

पत्र में ट्रंप ने यह भी कहा है कि  WHO के लिए आगे बढ़ने का सिर्फ एक ही तरीका है कि वह खुद को चीन से स्वतंत्र दिखाए। 

डोनाल्ड ट्रंप ने WHO को पहले भी दी है फंडिंग रोकने की चेतावनी

पिछले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पर चीनी केंद्रित होने का आरोप लगाते हुए फंडिंग रोकने की चेतावनी दी थी। डोनाल्ड ट्रंप 7 अप्रैल 2020 को अपने किए ट्वीट में लिखा था, 'डब्ल्यूएचओ ने सच में इसे बवंडर बना दिया। कुछ वजहों से अमेरिका ने सबसे ज्यादा फंड दिया, लेकिन यह (WHO) बहुत चीनी केंद्रित रहा है। हम इसे (फंड) अच्छे से देखेंगे। भाग्यवश मैंने चीन के साथ अपने बॉर्डर को खुला रखने के सुझाव को शुरुआत में ही नकार दिया था। उन्होंने हमें इतना दोषपूर्ण (गलत) सुझाव क्यों दिया?' 

डोनाल्ड ट्रंप इससे पहले भी WHO पर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगा चुके हैं। 26 मार्च को ट्रंप ने कहा था कि WHO ने कोरोना वायरस के दौरान चीन की 'तरफदारी' की है और इससे कई लोग खुश नहीं हैं। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के अलावा कई सांसदों ने भी WHO पर सवाल उठाए चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."