लाइव न्यूज़ :

Donald Trump Take Oath 47th US President Today: अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करेंगे?, डोनाल्ड ट्रंप ने देशवासियों से किया वादा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2025 12:25 IST

Donald Trump to Take Oath as 47th US President Today Know All About The Inauguration Day:  ‘‘कल से मैं तेजी से और मजबूती से काम करूंगा तथा हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा। हमें यह करना ही होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देजीत के जश्न में स्टेडियम में ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था।स्टेडियम की क्षमता 20,000 लोगों की है जो दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था।कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा थे।

Donald Trump to Take Oath as 47th US President Today Know All About The Inauguration Day: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथग्रहण की पूर्व संध्या पर अपने समर्थकों और देशवासियों से वादा किया कि वह अमेरिका के सामने आने वाले हर संकट को दूर करने के लिए तेजी से कार्य करेंगे। ट्रंप ने ‘कैपिटल वन एरिना’ स्टेडियम में अपने समर्थकों से कहा, ‘‘कल से मैं तेजी से और मजबूती से काम करूंगा तथा हमारे देश के सामने आने वाले हर संकट का समाधान करूंगा। हमें यह करना ही होगा।’’

ट्रंप की जीत के जश्न में स्टेडियम में ‘‘मेक अमेरिका ग्रेट’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। स्टेडियम की क्षमता 20,000 लोगों की है जो दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था, इसके अलावा कड़ाके की ठंड में बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के बाहर जमा थे। ट्रंप (78) ने पिछले साल हुए आम चुनाव में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराकर शानदार वापसी की और चार साल के अंतराल के बाद राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले वह अमेरिकी इतिहास में दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। शनिवार को वह ‘यूएस कैपिटल’ (संसद भवन परिसर) पहुंचे और अपने हजारों समर्थकों को संबोधित किया, जिसे उन्होंने ‘विजय रैली’ कहा।

ट्रंप ने कहा, ‘‘कार्यालय संभालने से पहले ही आप ऐसे परिणाम देख रहे हैं, जिनकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। हर कोई इसे ‘ट्रंप प्रभाव’ कह रहा है। लेकिन यह आप (अमेरिकी लोग) हैं। यह आपका ही प्रभाव है।’’ चुनाव के बाद से शेयर बाजार में उछाल आया है। ‘बिटकॉइन’ ने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

प्रमुख निवेश कंपनी डीएमएसीसी प्रोपर्टीज ने घोषणा की है कि वह अमेरिका में 20 अरब से 40 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच निवेश करेगी। उन्होंने कहा, ‘‘सॉफ्टबैंक ने 100 अरब से 200 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच निवेश करने का वादा किया है। ये सभी निवेश केवल इस तथ्य के कारण किए जा रहे हैं कि हमने चुनाव जीता है।’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाWashington DCजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा