लाइव न्यूज़ :

ट्रंप ने शेयर की बगदादी के खात्मे के ऑपरेशन में शामिल रहे कुत्ते की तस्वीर, कहा, 'शानदार काम किया'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2019 08:22 IST

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आईएसएआईएस सरगना अबू बकर अल बगदादी को मारने के अभियान में शामिल रहे कुत्ते की तस्वीर शेयर की है

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी सेना के हमले के बाद बगदादी ने शनिवार को खुद को बम से उड़ा लिया था अमेरिकी सेना के इस अभियान में शामिल रहे डॉग स्क्वॉयड का एक कुत्ता घायर हो गया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी सेना के उस कुत्ते की तस्वीर शेयर की है, जो आईएसआईएस सरगना अबु अल बकर बगदादी के खात्मे के ऑपरेशन में शामिल था।   

ट्रंप ने ट्विटर पर उस कुत्ते की तस्वीर शेयर करते हुए उसका नाम तो नहीं बताया है, लेकिन बगदादी को मारने के ऑपरेशन में शामिल होने के लिए उसके काम की सराहना करते हुए उसे एक शानदार कुत्ता कहा है।  

ट्रंप ने दी थी एक कुत्ते के घायल होने की जानकारी

इससे पहले रविवार को ट्रंप ने बताया था कहा कि उत्तरी सीरिया में एक अंधेरी भूमिगत सुरंग में आईएआईएस सरगना बगदादी का पीछा करने वाले अमेरिकी सेना के कुत्तों में से एक कुत्ता घायल हो गया। 

बगदादी ने शनिवार शाम सीरिया के इदलिब प्रांत में एक सुरंग में अमेरिका के विशेष बलों के हमले के दौरान खुद को बम से उड़ा लिया था। वह अपने परिवार और कुछ करीबियों के साथ सुरंग में छिपा हुआ था। 

बगदादी पर ढाई करोड़ अमेरिकी डॉलर का इनाम था। व्हाइट हाउस से इस पूरे अभियान को देखने वाले ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हमारे कुत्तों के पीछा करने पर वह सुरंग के आखिरी छोर पर जाकर घिर गया।' 

ट्रंप ने कहा, "उसने (बगदादी) अपनी जैकेट सुलगाकर तीन बच्चों के साथ खुद को बम से उड़ा लिया।" उन्होंने कहा कि हमले के दौरान कोई भी अमेरिकी सैनिक हताहत नहीं हुआ, न ही किसी कुत्ते की मौत हुई।" 

ट्रंप ने कहा कि हमले में हमारे 'के9' स्वान दस्ते का एक सुंदर और प्रतिभाशाली कुत्ता घायल हुआ है। हालांकि व्हाइट हाउस और पेंटागन ने कुत्तों के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है और न ही घायल कुत्ते के बारे में कोई जानकारी दी गई। 

(PTI इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकासीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल