लाइव न्यूज़ :

2020 के अमेरिकी चुनावों को पलटने के प्रयास के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभ्यारोपित

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 2, 2023 11:06 IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनाव में अपनी हार संबंधी परिणाम को पलटने के प्रयास करने के संबंध में वाशिंगटन में मंगलवार को तीसरे मामले में अभ्यारोपित किया गया।

Open in App

वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनाव में अपनी हार संबंधी परिणाम को पलटने के प्रयास करने के संबंध में वॉशिंगटन में मंगलवार को तीसरे मामले में अभ्यारोपित किया गया। ट्रंप के खिलाफ ये आरोप ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब वह 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। 

चुनाव संबंधी मामले में ट्रंप के खिलाफ आरोप लगाने वाले विशेष अधिवक्ता जैक स्मिथ ने ही संघीय अदालत में पूर्व राष्ट्रपति पर अति गोपनीय दस्तावेज अवैध रूप से रखने का आरोप भी लगाया है। इससे अलावा ट्रंप पैसा देकर चुप कराने के मामले में न्यूयॉर्क में आपराधिक आरोपों और कारोबारी गतिविधियों को लेकर दीवानी मुकदमे का सामना कर रहे हैं। 

जॉर्जिया में एक काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ट्रंप और उनके सहयोगियों पर राज्य में 2020 की चुनावी हार को पलटने के प्रयास करने के मामले में आरोपों को लेकर अगस्त में फैसला सुना सकते हैं। रिपब्लिकन पार्टी के नेता ट्रंप ने इन आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता उन्हें निशाना बना रहे हैं, ताकि वह अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव नहीं लड़ सकें।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."