लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार कोरोना पॉजिटिव, अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को किया क्वारंटीन

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2020 09:10 IST

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 3 नवंबर को वोटिंग है। इससे पहले हालांकि डोनाल्ड ट्रंप की निजी सलाहकार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। ट्रंप और उनकी पत्नी की रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी क्वारंटीन हुए, कोरोना टेस्ट रिपोर्ट का इंतजारट्रंप की निजी सलाहकार होप हिक्स के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्वारंटीन हुए ट्रंप और उनकी पत्नी

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया के साथ खुद को क्वारंटीन कर लिया है। दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप की निजी सलाहकार कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर खुद के क्वारंटीन होने की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि उनकी सलाहकार होप हिक्स ने कोरोना टेस्ट कराया था और वे पॉजिटिव हैं। ट्रंप ने साथ ही कहा कि अभी उनका टेस्ट रिजल्ट नहीं आया है और वे इसका इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ दिनो से ट्रंप के प्रेसिडेंशियल कैंपेन में भी होप हिक्स अहम भूमिका निभा रहीं थीं। वे लगातार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके विमान एयरफोर्स वन में भी सफर कर रहीं थीं।

होप हिक्स हाल ही में राष्ट्रपति कई वरिष्ठ सहयोगियों के साथ प्रेसिडेंट डिबेट के लिए क्लीवलैंड भी गई थीं। इस बीच व्हाइट हाउस की ओर से बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप अपने और अमेरिकी लोगों के लिए काम करने वाले सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को बहुत गंभीरता से लेते हैं।

ट्रंप ने हाल ही में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन के साथ प्रेशिडेंशियल डिबेट में हिस्सा लिया था। यह डिबेट खूब चर्च में रही थी। डोनाल्ड ट्रंप और बाइडेन के बीच मंगलवार की रात को प्रेसिडेंशियल डिबेट में कोविड-19 महामारी से लेकर नस्लवाद, अर्थव्यवस्था और जलवायु परिवर्तन समेत कई मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर निजी हमले भी खूब किए।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाजो बाइडेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट