लाइव न्यूज़ :

मेहमाननवाजी से खुश हुए राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप, अमेरिका पहुंचते ही किया ट्वीट-भारत महान है...

By भाषा | Updated: February 26, 2020 22:49 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ताजमहल देखने आगरा पहुंचे थे और फिर 24 फरवरी की शाम वह नयी दिल्ली पहुंचे जहां राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ‘‘भारत महान है’’कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप मंगलवार को स्वदेश लौट आए।

 भारत की दो दिवसीय गर्मजोशीपूर्ण यात्रा और भव्य स्वागत से अभिभूत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि ‘‘भारत महान है’’ और उनकी व्यस्त यात्रा ‘‘अत्यंत सफल’’ रही। ट्रंप की 24 से 25 फरवरी तक हुई दो दिवसीय भारत यात्रा में उनकी पत्नी मेलानिया और अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार राबर्ट ओ’ब्रायन सहित अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत यात्रा पर गया था।

ट्रंप अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली गए । कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने के बाद ट्रंप मंगलवार को स्वदेश लौट आए। ट्रंप ने 36 घंटे की अपनी भारत यात्रा के उपरांत अमेरिका में अपने विमान के उतरने के बाद ट्वीट किया, ‘‘अभी-अभी उतरा हूं। भारत महान है, यात्रा अत्यंत सफल रही।’’ मंगलवार को ट्रंप के अमेरिका रवाना होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद व्यक्त किया और उन्होंने भी ट्रंप की इस यात्रा को ‘‘बेहद सफल’’ बताया।

मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ‘‘भारत-अमेरिका मित्रता से हमारे देशों के लोगों और विश्व को लाभ होता है।’’ यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका ने मंगलवार को तीन अरब डॉलर के रक्षा समझौतों को अंतिम रूप दिया जिसके तहत भारत के सशस्त्र बलों के लिए अमेरिका की दो बड़ी रक्षा कंपनियों से 30 सैन्य हेलीकॉटर खरीदे जाएंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति अहमदाबाद में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ताजमहल देखने आगरा पहुंचे थे और फिर 24 फरवरी की शाम वह नयी दिल्ली पहुंचे जहां राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की थी। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."