लाइव न्यूज़ :

Diwali message 2023: भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करें, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा- दिवाली हम सभी को अंधकार को चीरकर प्रकाश की ओर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2023 16:55 IST

Diwali message 2023: लोगों से भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने तथा बेहतर मानव बनने का आह्वान किया।

Open in App
ठळक मुद्देदिवाली समारोह में एडम्स ने लोगों से दुनिया में अंधकार को दूर कर रोशनी फैलाने का आह्वान किया। दिवाली मोमबत्ती या दिए जलाने से कहीं अधिक ‘‘हमारे जीवन को प्रकाशमान’’ करने के बारे में है।भारतवंशी अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय के नागरिक तथा अन्य देशों से आए प्रवासियों का समुदाय एवं सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स ने कहा है कि दिवाली हम सभी को अंधकार को चीरकर प्रकाश की ओर बढ़ने की याद दिलाती है। उन्होंने लोगों से भगवान राम, देवी सीता और महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने तथा बेहतर मानव बनने का आह्वान किया।

अपने न्यूयॉर्क आवास ‘ग्रेसिया मैंशन’ पर आयोजित वार्षिक दिवाली समारोह में एडम्स ने लोगों से दुनिया में अंधकार को दूर कर रोशनी फैलाने का आह्वान किया। एडम्स ने कहा, ‘‘दिवाली सिर्फ एक छुट्टी नहीं है। यह हम सभी को याद दिलाती है कि हमें दुनिया से अंधकार को मिटाना होगा और प्रकाश फैलाना होगा।

‘रोशनी का त्योहार’ इसी बारे में है।’’ इस वार्षिक समारोह में सैकड़ों भारतवंशी अमेरिकी और दक्षिण एशियाई समुदाय के नागरिक तथा अन्य देशों से आए प्रवासियों का समुदाय एवं सरकारी अधिकारी शामिल हुए। एडम्स ने कहा कि दिवाली मोमबत्ती या दिए जलाने से कहीं अधिक ‘‘हमारे जीवन को प्रकाशमान’’ करने के बारे में है।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में बहुत अधिक अंधकार है जो हम हर दिन देखते हैं। इसलिए अगर हम वास्तव में रामायण के जीवन, सीता के जीवन, गांधी के जीवन में विश्वास करते हैं तो हमें निश्चित रूप से गांधी के नक्शे कदम पर चलना होगा।’’

एडम्स ने कहा कि ऐसे वक्त में जब दुनियाभर में अंधकार छाया हुआ है और दुनिया बेकसूर लोगों की मौत का गवाह बन रही है, ऐसे में ‘‘हम इसे (अंधकार को) हमारे भविष्य को और मानवता को निगलते’’ हुए नहीं देख सकते। उन्होंने कहा, ‘‘आइए बेहतर मनुष्य बनें। दिवाली के सार को आत्मसात करें। गांधी की विचारधारा को आत्मसात करें।

सीता की विचारधारा को अपनाएं। राम की विचारधारा को जिएं और तभी हम सही मायने में इस दिन की मूल भावना को आत्मसात कर पाएंगे जो वास्तव में इसका अर्थ है।’’ न्यूयॉर्क राज्य की विधायक जेनिफर राजकुमार ने कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय इससे पहले कभी इतना ताकतवर नहीं रहा। राजकुमार के प्रयासों से ही न्यूयॉर्क सिटी में स्कूलों में दिवाली के दिन छुट्टी की घोषणा की गई।

टॅग्स :दिवालीNew York Cityअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा