लाइव न्यूज़ :

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव: रिपब्लिकन सदस्यों में डाक मतदान सेवा को लेकर असमंजस की स्थिति

By भाषा | Updated: August 22, 2020 14:52 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सदस्यों के लिए डाक मतदान सेवा की स्थिति को और पेचीदा बना दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन सदस्यों में डाक मतदान सेवा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।कुछ एजेंसियों में शामिल डाक सेवा के अधिकारियों ने खर्च में कटौती के उपाय लागू किये हैं।

वॉशिंगटन।अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के रिपब्लिकन सदस्यों में डाक मतदान सेवा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है जहां सरकार की कुछ प्रिय एजेंसियों में शामिल डाक सेवा के अधिकारियों ने खर्च में कटौती के उपाय लागू किये हैं। हर बार की तरह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकनों के लिए इस स्थिति को और पेचीदा बना दिया है।

पोस्टमास्टर जनरल लुईस डिजॉय का कहना है कि वह सालाना होने वाले अरबों रुपये के खर्च में कटौती के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस बीच ट्रंप ने लगभग हर रोज डाक सेवा की निंदा की है और वह इसे बेकार मानते हैं। राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस महामारी के चलते इस बार डाक मतदान के बड़े स्तर की अपेक्षा के बीच डाक सेवा के प्रबंधन में मदद के लिए अतिरिक्त धन दिये जाने का विरोध किया है।

डाक से मतदान में धोखाधड़ी होने की ट्रंप की आशंकाओं के बीच डेमोक्रेट और अन्य आलोचकों ने कहा कि राष्ट्रपति डाक सेवा को डाक मतपत्र देने से रोककर इस बार के राष्ट्रपति चुनावों को कमतर आंकने की कोशिश कर रहे हैं।

डिजॉय ने शुक्रवार को सीनेट की एक समिति से कहा था कि डाक सेवा चुनाव मतपत्र समय पर और सुरक्षित पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बीच प्रतिनिधि सभा का शनिवार को एक विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है जिसमें अमेरिकी डाक सेवा परिचालन में हालिया बदलावों को वापस लेने वाले विधेयक पर चर्चा होगी। जिसे पारित किया जाना है। विधेयक में नवंबर में होने वाले चुनावों से पहले एजेंसी को मजबूती प्रदान करने के लिए 25 अरब डॉलर देने का प्रस्ताव है।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी ने कहा कि डाक मतदान सेवा इस बार के चुनाव के केंद्र में होगी। न्यूयॉर्क से प्रतिनिधि सभा की सदस्य और विधेयक का मसौदा तैयार करने वाली निगरानी समिति की अध्यक्ष कैरोलिन मालोनी ने कहा, ‘‘डाक सेवा पर हमला किया जा रहा है।’’

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."