लाइव न्यूज़ :

किम जोंग उन की तानाशाही: दक्षिण कोरियाई ड्रामा देखने पर दो युवकों को सरेआम गोलियों से भुनवाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2022 13:57 IST

दक्षिण कोरियाई फिल्म देखने पर किम जोंग ने दो युवको को सरेआम गोलियों से मार गिराया। साल 2020 में कोरियाई सरकार ने एक कानून पारित कराया था, उस कानून के मुताबिक उत्तर कोरिया में  दक्षिण कोरियाई ऑडियो विजुअल देखना या सुनना गैर कानूनी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई फिल्म देखने की मिली भयावह सजा।किम जोंग ने दो लड़कों को सरेआम गोलियों से भुनवाया।उत्तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई फिल्म देखने और वितरित करने पर प्रतिबंध है।

नई दिल्ली:  उत्‍तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग की तनाशाही आए दिनों खबरों में बनी रहती है। एक बार फिर किम जोंग ने अपनी क्रूरता का सबूत दिया है । दो युवकों को दक्षिण कोरिया फिल्‍म देखने के आरोप में सरेआम गोलियों से भुनवा देने की बात सामने आई है। 

उत्‍तर कोरिया में दक्षिण कोरियाई फिल्‍म या नाटक देखना गैर कानूनी 

उत्‍तर कोरिया में इन दिनों दक्षिण कोरिया और पश्चिमी देशों की फिल्‍मों, म्‍यूजिक और टीवी शो का बहुत क्रेज है। इसे यूएसबी फ्लैश ड्राइव और एसडी कार्ड के जरिए चीन के रास्‍ते तस्‍करी किया जाता है। दक्षिण कोरिया की संस्‍कृति के प्रसार से उत्‍तर कोरिया बहुत परेशान है।

 साल 2020 में कोरियाई सरकार ने एक कानून पारित कराया था, उस कानून के मुताबिक उत्तर कोरिया में  दक्षिण कोरियाई ऑडियो विजुअल देखना या सुनना गैर कानूनी है।

रेडियो फ्री एशिया मुताबिक फिल्‍म देखने का कथित अपराध करने वाले युवकों की उम्र 16 या 17 साल है। इन युवकों को मौत की सजा देने के दौरान स्‍थानीय लोगों को उसे देखने के लिए मजबूर किया गया। चीन से सटे सीमाई कस्‍बे हयेसन के एक निवासी ने कहा, 'किम सरकार के अधिकारियों ने कहा कि जो लोग दक्षिण कोरियाई फिल्‍मों या नाटक को देखते हैं या उसे वितरित करते हैं, उन्‍हें माफ नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को मौत की सजा दी जाएगी।

सरेआम गोली मार कर की निर्मम हत्या

दोनों नाबालिग अक्टूबर की शुरुआत में उत्तर कोरिया के रयांगगैंग प्रांत के एक हाई स्कूल में मिले, जो चीन के साथ अपनी सीमा साझा करता है, जहां उन्होंने कई कोरियाई और अमेरिकी नाटक शो देखे, द इंडिपेंडेंट ने कोरियाई मीडिया का हवाला देते हुए बताया। उत्तर कोरियाई सरकार को जैसे ही इस बात की खबर लगी वैसे ही दोनों नाबालिगों को जनता के सामने लाया गया और फिर सरेआम गोली मार दी गई। क्षेत्र के निवासियों को दोनों बच्चों को गोली मारते हुए को देखने के लिए मजबूर किया गया।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकिम जोंग उनदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

क्राइम अलर्टआपका बच्चा भी अकेलेपन का शिकार तो नहीं हो रहा ?

क्राइम अलर्टआपकी बैग से  ‘बीप’ की आवाज, दक्षिण कोरियाई महिला को पुरुष शौचालय के पास T पोजिशन में खड़ा कर कई बार छुआ और जबरदस्ती गले लगाया, मोहम्मद अफ्फान अहमद अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल