लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 टीके के वितरण की कोशिशों को निशाना बनाते हुए की गई साइबर सेंधमारी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 21:16 IST

Open in App

बोस्टन (अमेरिका), तीन दिसंबर (एपी) आईबीएम के सुरक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि विकासशील देशों को कोविड-19 के टीके के वितरण के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की योजना से जुड़ी अहम जानकारी चुराने के मंसूबे से की गई एक साइबर सेंधमारी की कोशिश का उन्होंने पता लगाया है।

साइबर सेंधमारी की इस कोशिश के तहत लक्षित फर्जी ईमेल भेजे गये थे।

आईबीएम सुरक्षा विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि वे इस बारे में आश्वस्त नहीं हैं कि इसके पीछे किसका हाथ था, जो सितंबर में शुरू हुआ, या क्या यह सफल रहा।

आईबीएम ने कहा कि इस साइबर सेंधमारी की कोशिश के तहत जर्मनी, इटली, दक्षिण कोरिया और ताईवान जैसे देशों में (टीका) अभियान को निशाना बनाया गया, जिनके (टीके को रेफ्रीजेरेशन के जरिए सुरक्षित रूप से लोगों तक पहुंचाने के लिए) ‘कोल्ड चेन’ का विकास करने से संबद्ध होने की संभावना है।

आईबीएम टीम के वैश्विक जोखिम खुफिया प्रमुख निक रोसमान ने कहा कि जिस किसी का भी इसके पीछे हाथ रहा होगा उसने समूची रेफ्रीजेरेशन (शीतलन) प्रकिया की नकल करने के उद्देश्य से ऐसा किया होगा।

साइबर सेंधमारी का पता लगाने में शामिल रहे आईबीएम के विशेषज्ञ क्लेयर जाबीवा ने कहा कि गावी वैक्सीन अलायंस, विश्व स्वास्थ्य संगठन और संयुक्त राष्ट्र की अन्य एजेंसियों द्वारा बनाई गई कोवैक्स नाम की पहल से संबद्ध समूहों के अधिकारियों को फर्जी ईमेल भेजे गये थे , जो चीनी कंपनी हेयर बायोमेडिकल के एक अधिकारी द्वारा भेजे गये जान पड़ते हैं। यह चीनी कंपनी ‘कोल्ड चेन’ की विश्व की मुख्य आपूर्तिकर्ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब