लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में महिला की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई को लेकर पुलिस की आलोचना

By भाषा | Updated: March 14, 2021 10:40 IST

Open in App

लंदन, 14 मार्च (एपी) ब्रिटेन के लंदन में एक महिला की हत्या के विरोध में कोरोना वायरस प्रतिबंधों का उल्लंघन कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस की कार्रवाई जांच के घेरे में आ गई है।

सारा एवरर्ड को अंतिम बार तीन मार्च को क्लैफाम कॉमन (पार्क) के निकट देखा गया था। वह अपने एक मित्र के घर से रात करीब साढ़े 10 बजे अपने घर जाने के लिए पैदल निकली थी, लेकिन वह अपने घर नहीं पहुंची और एक सप्ताह बाद उसका शव मिला। एवरर्ड के अपहरण और हत्या में एक पुलिस अधिकारी के कथित रूप से शामिल होने की बात सामने के बाद से पूरे ब्रिटेन में हंगामा हो गया है और लोग महिलाओं के खिलाफ हिंसा को लेकर आवाज उठा रहे हैं।

इस घटना के विरोध में सैकड़ों लोग पुलिस के अनुरोध और अदालत के आदेश की अवहेलना करते हुए शनिवार रात क्लैफाम कॉमन में एकत्र हुए, ताकि उस डर एवं खतरे की तरफ लोगों का ध्यान खींचा जा सके, जिसका सामना ब्रिटेन में कई महिलाएं रोजाना करती हैं।

इस रैली के वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई कर रहे हैं। ब्रिटेन की समाचार समिति ‘प्रेस एसोसिएशन’ ने बताया कि कई पुरुष अधिकारी कई महिलाओं को पकड़कर और हथकड़ी बांधकर प्रदर्शनस्थल से ले गए, जबकि पास खड़े लोग उन पर चिल्ला रहे हैं।

लंदन के मेयर सादिक खान ने पुलिस के कदमों की आलोचना करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 संबंधी कानूनों को लागू कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन जो तस्वीरें मैंने देखी हैं, उनसे स्पष्ट होता है कि यह कार्रवाई न तो उचित थी और न ही इसकी आवश्यकता थी।’’

ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने ट्वीट किया कि उन्होंने इस घटना को लेकर मेट्रोपोलिटन पुलिस ने पूरी रिपोर्ट मांगी है।

एवरर्ड का हत्यारोपी एवं मेट्रोपोलिटन पुलिस कांस्टेबल वेन कुजेंस (58) को शनिवार को पहली बार अदालत में पेश किया गया, जिसके कुछ ही घंटों बाद यह प्रदर्शन हुआ।

‘प्रेस एसोसिएशन’ ने बताया कि मेट्रोपोलिटन पुलिस अधिकारियों के शनिवार को क्लैफाम कॉमन बैंडस्टेंड पहुंचते ही वहां खड़ी भीड़ ने ‘‘शर्म करो’’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।

आयोजकों ने एवरर्ड की याद में लंदन समेत ब्रिटेन के अन्य शहरों में शनिवार को रैली निकालने की योजना बनाई थी, लेकिन जब अदालत ने उन्हें कोरोना वायरस प्रतिबंधों के कारण एकत्र होने की अनुमति नहीं दी, तो उन्होंने यह योजना स्थगित कर दी। इसके बावजूद लोग प्रदर्शन में शामिल हुए।

पुलिस के आने से पहले डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन समेत कई लोगों ने क्लैफाम कॉमन में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कई लोगों ने पोस्टर थाम रखे थे, जिन पर लिखा था, ‘‘हमें चुप नहीं कराया जा सकेगा’’ और ‘‘वह केवल घर जा रही थी’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर