लाइव न्यूज़ :

Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: सुपर बॉस!, कोई नहीं मेरे आगे, 35 गोल के साथ रिकॉर्ड, रोनाल्डो ने सभी पछाड़ा, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2024 11:20 IST

Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी प्रो लीग सीज़न में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देCristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: गोलों की संख्या 35 हो गई।Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024:  अल नासर की टीम 82 अंक के साथ लीग में दूसरे स्थान पर रही। Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: 2019 में बनाए अब्दररजाक हमदल्लाह के पिछले रिकॉर्ड से एक गोल अधिक है।

Cristiano Ronaldo Saudi Pro League campaign 2024: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बात निराली है। जिस क्लब में जाते हैं और कोई दीवाना बन जाता है। सऊदी प्रो लीग फुटबॉल में भी कहानी दोहराई गई। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी ने कमाल कर दिया। 35 गोल के साथ सभी को पछाड़ते हुए नंबर एक काबिज हो गए। रोनाल्डो ने सोमवार को सऊदी प्रो लीग फुटबॉल सत्र का अंत सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड के साथ किया। अल नासर की अल इतिहाद पर 4-2 की जीत के दौरान रोनाल्डो ने विजेता टीम की ओर से दो गोल दागे। इसके साथ ही लीग में उनके गोलों की संख्या 35 हो गई जो 2019 में बनाए अब्दररजाक हमदल्लाह के पिछले रिकॉर्ड से एक गोल अधिक है। अल नासर की टीम 82 अंक के साथ लीग में दूसरे स्थान पर रही।

टीम स्थानीय दावेदार अल हिलाल से 14 अंक पीछे रही जिसने दो हफ्ते से भी अधिक समय शेष रहते चैंपियनशिप जीत ली थी और सोमवार को सत्र का अंत 34 दौर की लीग में अजेय रहते हुए किया। टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में अल वेहदा को 2-1 से हराया। अल हिलाल की टीम नेमार की गैरमौजूदगी में भी विरोधी टीमों पर आसानी से दबदबा बनाने में सफल रही।

नेमार पिछले साल अगस्त में पेरिस सेंट जर्मेन को छोड़कर इस टीम से जुड़े थे लेकिन अक्टूबर में एसीएल की चोट के कारण पूरे सत्र से बाहर हो गए। अल नासर ने सऊदी प्रो लीग के अपने अंतिम मैच में घरेलू मैदान पर अल इत्तिहाद को 4-2 से हराया और 82 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (2), अब्दुलरहमान ग़रीब (1) और मेशारी अल-नेमर (1) के सौजन्य से आए चार गोलों के साथ नासर ने इस सीज़न में लीग गोलों का अपना शतक पूरा किया। इत्तिहाद ने 88वें और स्टॉपेज टाइम के दूसरे मिनट में नासिर अल-शमरानी और फैबिन्हो के सौजन्य से तेजी से दो गोल किए। तीन मिनट बाद मेशारी ने घरेलू टीम के लिए एक गोल करके जीत पक्की कर दी।

टॅग्स :क्रिस्टियानो रोनाल्डोफीफासऊदी अरब
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVideo: सऊदी और मिस्र के विदेश मंत्रियों का स्वागत करते समय पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार रेड कार्पेट पर गिरे धड़ाम

ज़रा हटकेEid-ul-Fitr 2026: 'सऊदी अरब कनेक्शन'?, नालंदा के कई गांवों में आज ही ईद, एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी?

विश्वकर्ज के लिए सिर झुकाना पड़ा, आत्मसम्मान से समझौता?, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- मैं कैसे बताऊं मित्र देशों से ऋण के लिए किस तरह अनुरोध किया?

विश्वसऊदी अरब ने कड़े शरिया नियम लागू किए, सार्वजनिक स्थानों पर अल्लाह के नामों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया, जानिए

विश्वसऊदी अरब ने यमन में खींची लक्ष्मण रेखा, UAE समर्थित सेनाओं को 24 घंटे में इलाका छोड़ने की दी चेतावनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा