लाइव न्यूज़ :

यूएई ने भारत, बांग्लादेश और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर लगाया बैन, नागरिकों से कहा-वहां जाना माना है, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2021 22:08 IST

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध है।

Open in App
ठळक मुद्देनागरिकों के भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।कोविड-19 के 1,675 नए मामले सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हुई।यूएई में एक जुलाई को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 634,582 लाख थी।

दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी के प्रकोप को फैलने से रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों के भारत और पाकिस्तान सहित 14 देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया।

यूएई के विदेश मामले और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय (एमओएफएआईसी) और राष्ट्रीय आपातकालीन संकट तथा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनसीईएमए) ने घोषणा की कि उसके नागरिकों के भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, वियतनाम, नामीबिया, जाम्बिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, सिएरा लियोन, लाइबेरिया, दक्षिण अफ्रीका और नाइजीरिया की यात्रा करने पर प्रतिबंध है।

यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएम के माध्यम से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘उपरोक्त देशों में संयुक्त अरब अमीरात के राजनयिक मिशन, आपातकालीन मामलों, आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल और पहले से अधिकृत व्यापार एवं तकनीकी प्रतिनिधियों को इस निर्णय से छूट प्राप्त है।’’

यूएई में गुरुवार को कोविड-19 के 1,675 नए मामले सामने आए, जबकि आठ लोगों की मौत हुई। यूएई में एक जुलाई को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 634,582 लाख थी, जबकि कुल 1,819 लोगों की मौत हो चुकी थी। 

टॅग्स :संयुक्त अरब अमीरातकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियापाकिस्ताननेपालबांग्लादेशसाउथ अफ़्रीकावर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!