लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 24 घंटे में कोरोना के 2521 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या हुई 248872, अब तक 5197 लोग गंवा चुके हैं जान

By भाषा | Updated: July 12, 2020 17:54 IST

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 महामारी के 2521 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 48 हजार 872 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़ रही है।पाकिस्तान में अब तक कुल 63 प्रतिशत लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,521 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 2,48,872 पर पहुंच गए हैं। वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,197 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़ रही है क्योंकि अब तक कुल 63 प्रतिशत लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 1,56,700 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

24 घंटे में सामने आए 2521 नए मामले

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,521 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमण के मामले बढ़ कर 2,48,872 पर पहुंच गए हैं। इनमें से सिंध में अधिकतम 1,03,836 मामले, पंजाब में 86,556, खैबर-पख्तूनख्वा में 30,078, इस्लामाबाद में 14,023, बलोचिस्तान में 11,157, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,658 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,564 मामले सामने आए।

पाक में मृतकों की संख्या पहुंची 5197

मंत्रालय के अनुसार 74 और रोगियों का मौत होने से मृतक संख्या 5,197 तक पहुंच गई है। वहीं 2,118 लोगों की हालत गंभीर है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 13 जून को अधिकतम 6,825 मामले सामने आने के बाद अब नए मामलों में कमी आई है। पिछले कई दिनों से रोजाना 3,000 से कम मामले सामने आ रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल