लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 13,328 हुए, मृतक संख्या 281 पर पहुंची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2020 21:54 IST

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,328 हो गई है जबकि 281 लोग बीमारी के चलते मर चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले 12 लोग शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 13,328 हो गए हैं कोरोना वैश्विक महामारी से मृतकों की संख्या 281 पर पहुंच गई है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 13,328 हो गए हैं जबकि 12 और लोगों की मौत होने के बाद इस वैश्विक महामारी से मृतकों की संख्या 281 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक अब तक 3,000 से अधिक लोग इस संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पंजाब में 5,446, सिंध में 4,615, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,864, बलूचिस्तान में 781, गिलगित-बाल्टिस्तान में 318, इस्लामाबाद में 245 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 59 मामले हैं।

इसने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 13,328 हो गई है जबकि 281 लोग बीमारी के चलते मर चुके हैं। इनमें पिछले 24 घंटे में जान गंवाने वाले 12 लोग शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में 6,391 जांच समेत अब तक कुल 1,50,756 परीक्षण किए जा चुके हैं जबकि अधिकारियों ने अगले महीने से रोजाना 20,000 परीक्षण कराए जाने की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि सोमवार को कोरोना वायरस बीमारी पर विशेष संसदीय समिति की बंद कैमरे में बैठक होगी जिसमें जारी लॉकडाउन के देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की समीक्षा की जाएगी।

यह संकट से निपटने के लिए एक रणनीति तैयार करने के संबंध में व्यापारियों एवं कारोबारी समुदाय के प्रतिनिधियों से अनुशंसाएं भी प्राप्त करेगी। राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी रविवार रात को इस्लामाबाद के बारा काहु इलाके की मस्जिदों में यह देखने गए थे कि दिशा-निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं।

उन्होंने मस्जिद प्रशासनों से कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती उपायों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा। राष्ट्रपति और प्रमुख धर्म गुरुओं ने निश्चित सुरक्षा शर्तों पर मस्जिदों में प्रार्थना की अनुमति के लिए 20 सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा