लाइव न्यूज़ :

Salman Rushdie: अदालत ने सलमान रश्दी के हमलावर को दोषी पाया, कोर्ट ने हमले को सुनियोजित करार दिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2022 21:40 IST

अदालत की ओर से नियुक्त मतार के वकील ने दलील दी थी कि उनका मुवक्किल दोषी नहीं है। चौटाउक्वा काउंटी के जिला एटॉर्नी जेसोन एस. ने हमले को ‘‘सुनियोजित’’ करार दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत की ओर से नियुक्त मतार के वकील ने दलील दी थी कि उनका मुवक्किल दोषी नहीं हैजिला एटॉर्नी जेसोन एस. ने हमले को ‘‘सुनियोजित’’ करार दिया है12 अगस्त को मता ने चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम के दौरान रुश्दी पर किया था हमला

मेविले (अमेरिका):अमेरिका की एक अदालत ने मशहूर उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हमला करने वाले हादी मतार को दोषी पाया है। एक लोक अभियोजक ने यह जानकारी दी। न्यू जर्सी के फेयरव्यू में रहने वाले 24 वर्षीय हादी मतार को चौटाउक्वा काउंटी की एक अदालत में पेशी होनी है। 

रुश्दी (75) पर 12 अगस्त को पश्चिमी न्यूयॉर्क के चौटाउक्वा इंस्टीट्यूशन में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मतार ने हमला कर दिया था, जिसके बाद रुश्दी को जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। हमले के बाद रुश्दी की कई घंटों तक सर्जरी की गई। उनके एजेंट एंड्रयू वायली ने बताया कि लेखक की हालत में अब सुधार हो रहा है। 

हमले के तुरंत बाद मतार को गिरफ्तार कर लिया गया था और अगले दिन उस पर शुरुआती आरोप तय किए गए थे। हालांकि, अदालत की ओर से नियुक्त मतार के वकील ने दलील दी थी कि उनका मुवक्किल दोषी नहीं है। चौटाउक्वा काउंटी के जिला एटॉर्नी जेसोन एस. ने हमले को ‘‘सुनियोजित’’ करार दिया है।

गौरतलब है कि रश्दी की विवादित पुस्तक ‘‘द सैटेनिक वर्सेज’’ ईरान में 1988 से प्रतिबंधित है। कई मुसलमानों का मानना है कि रुश्दी ने इस पुस्तक के जरिए ईशनिंदा की है। इसे लेकर ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च धार्मिक नेता अयातुल्ला रूहोल्लाह खमनेई ने रुश्दी को मौत की सजा दिए जाने का फतवा जारी किया था।

()

टॅग्स :Salman RushdieAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."