लाइव न्यूज़ :

सूडान में तख्तापलट की कोशिश नाकाम: सूडानी अधिकारी

By भाषा | Updated: September 21, 2021 17:13 IST

Open in App

खार्तूम, 21 सितंबर (एपी) सूडानी प्राधिकारियों ने बताया कि सेना के एक समूह की मंगलवार को देश में तख्तापलट की कोशिश नाकाम रही और स्थिति नियंत्रण में है।

उमर अल-बशीर के तीन दशक के शासन के खिलाफ लोगों के विद्रोह के बीच निरंकुश राष्ट्रपति को सेना द्वारा सत्ता से हटाए जाने के दो साल से अधिक समय बाद हुई इस घटना ने सूडान के लोकतंत्र के मार्ग की कमजोरी को रेखांकित किया है।

सूडान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने तख्तापलट के प्रयास को ‘‘रोकने’’ का जनता से आह्वान किया, लेकिन इस संबंध में अधिक विवरण नहीं दिया।

सत्तारूढ़ सैन्य-नागरिक परिषद के सदस्य मोहम्मद अल-फिकी सुलेमान ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘सब नियंत्रण में है।’’

एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि बख्तरबंद कोर के सैनिकों ने यह कोशिश की। उन्होंने कई सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सैन्य मुख्यालय और राज्य टेलीविजन पर कब्जा करना था।

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उच्च पदस्थ अधिकारियों सहित तीन दर्जन से अधिक सैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी और कहा कि इस संबंध में जल्द ही एक सैन्य बयान जारी किया जाएगा।

सरकारी ‘सूना’ संवाद समिति ने सेना के प्रमुख के मीडिया सलाहकार ब्रिगेडियर अल-ताहिर अबू हाजा के हवाले से बताया कि सशस्त्र बलों ने ‘‘तख्तापलट की कोशिश को विफल कर दिया और सब पूरी तरह से नियंत्रण में है।’’

संवाद समिति ने बताया कि इस कोशिश में शामिल सभी सैनिकों को हिरासत में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उसने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

चार महीने तक विरोध प्रदर्शनों के बाद अप्रैल 2019 में अल-बशीर को सैन्य तख्तापलट में हटाए जाने के बाद से सूडान लोकतांत्रिक शासन के लिए एक नाजुक रास्ते पर चल रहा है। देश का संचालन अब एक संयुक्त असैन्य एवं सैन्य सरकार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां