लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अमेरिका ने शुरू किया कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण, 45 लोगों पर होगा प्रयोग, जानें ट्रंप ने क्या कहा 

By अनुराग आनंद | Updated: March 17, 2020 05:29 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी प्रशंसा की और कहा कि यह दुनियाभर में सबसे जल्दी विकसित किया जाने वाला टीका है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने 50 या उससे अधिक लोगों को एकजुट न होने देने की अनुशंसा की है। अमेरिका में 14 दिन के लिए कामबंदी की घोषणा जरूरी हो सकती है।

शिकागोः अमेरिका ने दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस का टीका बनाने के क्रम में सोमवार को टीके का परीक्षण शुरू किया। अमेरिका ने इसके लिए 45 लोगों को चयनित किया था। इन सभी लोगों को अलग-अलग मात्रा में अलग-अलग तरह के डोज दिए जा रहे हैं।  सबसे पहले सोमवार को एक लोगों को यह टीका दिया गया है।

इसके बाद तीन लोगों को और टीका दिया जाएगा। कुल 45 लोगों को इसके लिए चयनित किया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसकी प्रशंसा की और कहा कि यह दुनियाभर में सबसे जल्दी विकसित किया जाने वाला टीका है।

Researchers in US give first shot to person in experimental COVID-19 vaccine testRead @ANI Story | https://t.co/C8iANnHdgqpic.twitter.com/4DdhZyKxvv— ANI Digital (@ani_digital) March 16, 2020

बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए देशभर में अधिकारियों ने अमेरिकी जनजीवन के कई आवश्यक पहलुओं पर रविवार को रोक लगा दी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने 50 या उससे अधिक लोगों को एकजुट न होने देने की अनुशंसा की है वहीं एक सरकारी विशेषज्ञ का कहना है कि देश में 14 दिन के लिए कामबंदी की घोषणा जरूरी हो सकती है। कोरोना वायरस का संकट गहराने के बीच विभिन्न राज्यों के गवर्नर और मेयर रेस्तरां, बार और स्कूल बंद करने के आदेश दे रहे हैं।

विदेश यात्राओं से घर लौट रहे यात्री बड़े -बड़े हवाईअड्डों पर स्क्रीनिंग के चलते घंटों कतार में खड़े रहने को मजबूर हैं जो इतने लोगों की मौजूदगी में एक तरह से भीड़-भाड़ वाली जगह में ही तब्दील हो जाता है और स्वास्थ्य अधिकारी लोगों से ऐसी जगहों से बचने की अपील कर रहे हैं। आर्थिक मंदी के आसन्न खतरे को देखते हुए फेडरल रिजर्व ने अपने निर्देशित ब्याज दर को घटा कर लगभग शून्य कर दिया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थिति पर “जबर्दस्त नियंत्रण” की घोषणा करते हुए तनावग्रस्त राष्ट्र को आश्वस्त करने का प्रयास किया और लोगों से किराने का सामान खरीदने को लेकर हाय-तौबा नहीं मचाने की अपील की। बंदूक के स्टोर पर भी इसी तरह का चलन देखने को मिल रहा है जहां लोग हथियार और गोला-बारूद खरीद कर अपने पास रख रहे हैं।

संघीय सरकार के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फोसी ने कहा कि वह चाहते हैं कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 14 दिन तक कामंबदी लागू की जाए। हालांकि ट्रंप इस पर विचार कर रहे हैं इसके कोई संकेत नहीं मिले हैं। अमेरिकी लोगों के अपनी नियमित आदतों में बदलाव लाने के लिए संघर्ष करने के बीच रोग नियंत्रण एवं बचाव केंद्र (सीडीसी) ने एक अनुशंसा जारी की है, क्योंकि बड़े कार्यक्रमों से बीमारी का फैलना बढ़ सकता है, इसलिए देश में अगले आठ हफ्तों तक 50 या उससे अधिक लोगों के एकजुट होने संबंधी सभी कार्यक्रम रद्द किए जाएं या टाले जाएं। केंद्र ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम में उचित एहतियात बरते जाने चाहिए यानि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग अपने हाथ धो रहे हैं और एक-दूसरे के ज्यादा करीब नहीं जा रहे हैं।

हालांकि सीडीसी के बयान में यह भी कहा गया है कि यह अनुशंसा ‘‘स्कूल, उच्च शिक्षण संस्थानों या कारोबारों जैसे संगठनों के नियमित कार्य विधि पर लागू नहीं होती।” केंद्र के इस बयान को सही संतुलन बनाने में आ रही कठिनाई के संकेत के रूप में देखा जा सकता है। चेतावनी से पहले ही देश के कई हिस्से भूतिया कस्बों में तब्दील हो गए हैं और अन्य भी इस राह पर चलते दिख रहे हैं जिन्होंने स्कूल, पार्क, बार और रेस्तरां आदि बंद कर दिए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसडोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाइटली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?