लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: कोविड-19 से अमेरिकी वकील स्वस्थ, कहा- चीन “पूरा सच” दुनिया को बताए ताकि चिकित्सक इलाज खोज सकें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 17:01 IST

टीका उपलब्ध नहीं होने तक कोई भी बाहर नहीं जाए। न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र के तौर पर उभरा है। रविवार तक, 1.2 लाख से अधिक लोग कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। शहर में मृतकों की संख्या 4,150 से अधिक है। यह आंकड़ा अमेरिका में सबसे अधिक और चीन से भी ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रत्येक देश के वैज्ञानिक और डॉक्टर ‘मूल स्रोत’ के डेटा का इस्तेमाल कर जल्द से जल्द एक टीका खोज सकें।यह बीमारी दुनिया भर में करीब 70,000 लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है।

वाशिंगटनः कोविड-19 के संक्रमण से उबरे भारतीय मूल के एक प्रख्यात अमेरिकी वकील ने कहा कि वह चाहते हैं कि चीन इस घातक रोगाणु का “पूरा सच” दुनिया को बताए ताकि वैज्ञानिक एवं चिकित्सक इसका इलाज खोज सकें।

साथ ही उन्होंने कहा कि टीका उपलब्ध नहीं होने तक कोई भी बाहर नहीं जाए। न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना वायरस के केंद्र के तौर पर उभरा है। रविवार तक, 1.2 लाख से अधिक लोग कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए। शहर में मृतकों की संख्या 4,150 से अधिक है। यह आंकड़ा अमेरिका में सबसे अधिक और चीन से भी ज्यादा है।

न्यूयॉर्क के वकील रवि बत्रा ने कहा, “मैं चाहता हूं कि मानवता इस घातक कोरोना वायरस से उबर जाए। मैं चीन से उम्मीद करता हूं कि वह सबको पूरा सच बताए ताकि न सिर्फ हमारे हीरो डॉ एंथनी फाउची बल्कि प्रत्येक देश के वैज्ञानिक और डॉक्टर ‘मूल स्रोत’ के डेटा का इस्तेमाल कर जल्द से जल्द एक टीका खोज सकें।”

बत्रा और उनका परिवार हाल ही में कोविड-19 से उबरा है। यह बीमारी दुनिया भर में करीब 70,000 लोगों को मौत की नींद सुला चुकी है। उन्होंने कहा, “मौत के करीब से लौटने के बाद, मैं अच्छा करने के लिए उत्साहित हूं जितना मैं पहले कभी नहीं था।”

उनके अलावा, उनकी पत्नी रंजू और बेटी एंजेला भी संक्रमित पाई गई थी। बत्रा ने कहा,“जब तक कि कोई टीका नहीं उपलब्ध हो जाता, कोई भी काम के लिए, खेलने या स्कूल जाने के लिए बाहर नहीं निकलेगा।

राष्ट्रीय, क्षेत्रीय, वैश्विक अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है और यह जल्द ठीक नहीं होने वाली है।” इस हफ्ते की शुरुआत में बत्रा की संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन से ट्विटर पर बहस हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकादिल्लीशी जिनपिंगडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?