लाइव न्यूज़ :

Coronavirus live: भारत समेत 13 देश के नागरिक नहीं जा सकते कतर, सऊदी अरब ने नौ देशों से यात्रा पर लगायी रोक

By भाषा | Updated: March 9, 2020 19:11 IST

कतर सरकार द्वारा आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया, ‘‘दुनियाभर में कोविड-19 के फैलने के मद्देनजर यह एहतियाती फैसला लिया गया है।’’ बयान के मुताबिक प्रवेश पर अस्थायी रोक इन देशों से प्रवेश चाहने वाले सभी व्यक्तियों पर प्रभावी होगी। इसमें आगमन पर वीजा, रेसीडेंस, वर्क परमिट और अस्थायी आगंतुक भी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देइटली से आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई है। इटली कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित देशों में शामिल है।कतर एयरवेज दोहा से नई दिल्ली समेत 13 भारतीय शहरों के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करता है।

नई दिल्ली/दुबईः कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर कतर ने भारत और 13 अन्य देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी है। यह अस्थायी रोक बांग्लादेश, चीन, मिस्र, ईरान, इराक, लेबनान, नेपाल, पाकिस्तान, फिलीपीन, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, सीरिया और थाईलैंड से आने वाले लोगों पर भी लागू होगी।

कतर सरकार द्वारा आठ मार्च को जारी बयान में कहा गया, ‘‘दुनियाभर में कोविड-19 के फैलने के मद्देनजर यह एहतियाती फैसला लिया गया है।’’ बयान के मुताबिक प्रवेश पर अस्थायी रोक इन देशों से प्रवेश चाहने वाले सभी व्यक्तियों पर प्रभावी होगी। इसमें आगमन पर वीजा, रेसीडेंस, वर्क परमिट और अस्थायी आगंतुक भी शामिल है।

कतर एयरवेज ने इटली से आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाई है। इटलीकोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित देशों में शामिल है। इससे पहले दिन में, सूत्रों ने बताया कि कतर एयरवेज ने भारत से उड़ानें भी रोक दी हैं। हालांकि, एयरलाइन के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यदि भारत से आने वाले यात्रियों का अंतिम गंतव्य दोहा है तो वे उड़ान में सवार नहीं हो सकेंगे, लेकिन उन्हें दोहा हवाईअड्डे पर बाहर निकलने की इजाजत दिये बगैर कनेक्टिंग उड़ानें लेने की इजाजत दी जाएगी।

कतर एयरवेज दोहा से नई दिल्ली समेत 13 भारतीय शहरों के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करता है

कतर एयरवेज दोहा से नई दिल्ली समेत 13 भारतीय शहरों के लिए साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करता है। एयरवेज ने सोमवार को एक बयान में कहा था कि वह दोहा में रुकने की सेवाओं पर अस्थायी रोक लगा रहा है। एयरलाइन ने कहा कि आगे के गंतव्य पर जाने वाले यात्रियों को हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

एयरलाइन ने इस तरह की (स्टॉपओवर बुकिंग) सभी बुकिंग रद्द करने का फैसला किया है। कतर के लिये उड़ानों का संचालन करने वाली अन्य एयरलाइनों में इंडिगो, गोएयर तथा एअरइंडिया शामिल हैं। इस बीच, इंडिगो ने सोमवार को कहा कि वह 17 मार्च तक कतर के लिये उड़ानें रद्द कर रहा है।

हालांकि, अन्य एयरलाइनों की ओर से उड़ानों के बारे में फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक अधिकारी ने कहा कि दोहा के लिए उड़ानें रद्द किये जाने की संभावना है। पिछले हफ्ते कुवैत ने भारत और छह अन्य देशों से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी थीं। सउदी अरब ने भी यात्रा पाबंदियां लगाई हैं। 

नौ देशों के लिए हवाई और समुद्री यात्रा पर सोमवार को अस्थायी रोक लगा दी

सऊदी अरब ने कोरोना वायरस से प्रभावित नौ देशों के लिए हवाई और समुद्री यात्रा पर सोमवार को अस्थायी रोक लगा दी है। इसमें बहरीन, मिस्र, इराक, इटली, कुवैत, लेबनान, दक्षिण कोरिया, सीरिया और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। संयुक्त अरब अमीरात थल मार्ग से अपनी सीमा में प्रवेश पहले ही रोक दिया है। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘देश के नागरिकों और निवासियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार ने यात्रा को अस्थायी तौर पर निलंबित रखने का निर्णय किया है।’’

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए सऊदी अरब अपने यहां इस्लाम धर्म के पवित्र स्थलों की यात्रा पर पहले ही रोक लगा चुका है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 1,10,000 के पार पहुंच चुका है जबकि इससे अब तक 3,800 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस के डर के चलते सऊदी अरब के शेयर बाजारों में भी भारी गिरावट देखी गयी। इसकी शुरुआत सऊदी अरामको के शेयर सूचीबद्ध कीमत से 10 प्रतिशत नीचे चले जाने से हुई।

कंपनी के शेयर में खरीद-बिक्री को रोकना पड़ा है। हालांकि सऊदी अरब के शेयर बाजार में कारोबार हो रहा है। लेकिन कुवैत का शेयर बाजार सोमवार का खुलने के आधे घंटे के भीतर ही 10 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हो गया। हालिया समय में कुवैत के शेयर बाजार को यह तीसरी बार आकस्मिक स्थिति में बंद करना पड़ा। खाड़ी देशों के शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह 1991 के खाड़ी युद्ध के बाद कच्चे तेल की कीमतों के सबसे नीचे चला जाना भी है। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और उसके सहयोगी देशों के बीच कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती को लेकर सहमति नहीं बनने से इसकी कीमतों को लेकर युद्ध छिड़ गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसईरानइटलीदिल्लीअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला