लाइव न्यूज़ :

वैक्सीन लगवा चुके लोगों को भी संक्रमित कर रहा डेल्टा वेरिएंट, इजरायल में करीब 70 फीसद मामलों के लिए जिम्मेदार

By अभिषेक पारीक | Updated: June 25, 2021 15:43 IST

दुनिया में कोरोना वायरस के नए-नए वेरिएंट लोगों को डरा रहे हैं। खासतौर पर डेल्टा और उसके बाद डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर वैश्विक स्तर पर काफी चिंताएं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल में डेल्टा वेरिएंट के मामले हाल ही के दिनों में काफी बढ़े हैं। अधिकारियों का मानना है कि आधे से ज्यादा मामले वैक्सीन लगवा चुके लोगों में हैं।डेल्टा वेरिएंट के संपर्क में आने वाले लोगों को क्वारंटीन किया जाएगा।  

दुनिया में कोरोना वायरस के नए-नए वेरिएंट लोगों को डरा रहे हैं। खासतौर पर डेल्टा और उसके बाद डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर वैश्विक स्तर पर काफी चिंताएं हैं। इजरायल में भी डेल्टा वेरिएंट के मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि आधे से ज्यादा नए मामले वैक्सीन लगवा चुके लोगों में सामने आ सकते हैं। 

इजरायल स्वास्थ्य मंत्रालय की महानिदेशक चेजी लेवी के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट के संपर्क में आने वाले लोगों को पूरी तरह से क्वारंटीन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यद्यपि मामले कम हैं, यह तथ्य है कि यह वैक्सीन लगवाने वाले लोगों तक पहुंच रहा है। हम यह जांच कर रहे हैं कि कितने टीकाकरण वाले लोग संक्रमित हुए हैं। 

किसी को भी क्वारंटीन करने का अधिकार

इजरायल में 23 जून को स्वास्थ्य अधिकारियों को ऐसे किसी भी व्यक्ति को क्वारंटीन करने का अधिकार दिया गया है जो कोविड-19 के अत्यंत संक्रामक रूप के संपर्क में आया हो, भले ही उस शख्स ने वैक्सीन लगवाई हो या यह माना गया हो कि प्रतिरक्षा के साथ वह बीमारी से उबर चुका हो। 

दैनिक संक्रमण के मामले फिर बढ़े 

यह निर्णय प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट द्वारा मंगलवार को डेल्टा वेरिएंट से जुड़े खतरों को लेकर चेतावनी जारी करने के बाद लिया गया। इजरायल के जबरदस्त सामूहिक वैक्सीनेशन कार्यक्रम के बाद दैनिक संक्रमण के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। यदि अधिकारियों को लगता है कि कोई व्यक्ति किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया है जो कि खतरनाक वायरस वेरिएंट से संक्रमित था तो वे बलपूर्वक उसे 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर सकते हैं। 

70 फीसद मामलों में डेल्टा वेरिएंट जिम्मेदार

इजरायल में दैनिक मामलों की संख्या में रोजाना करीब 100 का इजाफा हो रहा है। लेवी के मुताबिक डेल्टा वेरिएंट 70 फीसद मामलों के लिए जिम्मेदार हैं। दैनिक मामले कम होने के बाद इजरायल में पिछले दिनों लोगों ने काफी राहत की सांस ली थी और पाबंदियों में कई तरह की ढील दी गई थी। 

टॅग्स :इजराइलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की