लाइव न्यूज़ :

Coronavirus America Breaking News: अमेरिका में अब तक 10,000 से अधिक लोगों की मौत, ट्रंप ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी

By गुणातीत ओझा | Updated: April 7, 2020 05:25 IST

कोरोना वायरस की शुरूआत होने के बाद से अमेरिका में 10,000 से अधिक लोग इस बीमारी की वजह से मौत का शिकार बन चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाल्टीमोर में स्थित यह संस्थान दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों और इसकी वजह से होने वाली मौत के आंकड़े एकत्र कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से अमेरिका में 10,000 से अधिक लोग मौत का शिकार बन चुके हैं। संक्रमण के कम से कम 3,47,003 मामले हैं जबकि इससे 10,335 लोगों की जान जा चुकी है।राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के लिए अब तक 16 लाख जांच की गई हैं। उन्होंने देशवासियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए घरों के भीतर ही रहने की अपील की।

वाशिंगटन। इस साल जनवरी के आखिर में कोरोना वायरस की शुरूआत होने के बाद से अमेरिका में 10,000 से अधिक लोग इस बीमारी की वजह से मौत का शिकार बन चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। बाल्टीमोर में स्थित यह संस्थान दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों और इसकी वजह से होने वाली मौत के आंकड़े एकत्र कर रहा है। संस्थान का कहना है कि अमेरिका में अब तक कोविड-19 के संक्रमण के कम से कम 3,47,003 मामले हैं जबकि इससे 10,335 लोगों की जान जा चुकी है।

अब तक 16 लाख जांच, ट्रंप ने कहा- सोशल डिस्टेंसिंग बहुत जरूरी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि देश में कोरोना वायरस के लिए अब तक 16 लाख जांच की गई हैं। उन्होंने देशवासियों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए घरों के भीतर ही रहने की अपील की। ट्रंप ने रविवार को व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान कहा, “अमेरिका में अब तक 16 लाख जांच की गई हैं जो किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। लगभग पूरे देश के लिए बड़ी आपदा की घोषणा कर दी गई है और अमेरिका की 33 करोड़ जनसंख्या में से 95 प्रतिशत से अधिक लोग घरों के भीतर रहने के आदेश के तहत हैं।” ट्रंप ने कहा कि दुनिया भर से लाखों मास्क, दस्ताने, सुरक्षात्मक उपकरण और चिकित्सीय आपूर्ति देश में पहुंचाई गई हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह वास्तव में पुरजोर सैन्य अभियान है जो हमने शुरू किया है और खासकर पिछले कुछ हफ्तों से। 50 राज्यों एवं क्षेत्रों में बड़ी आपदा की घोषणा करने की तैयारी है जो बहुत असामान्य है।” कोरोना वायरस से निपटने के लिए मलेरिया की दवाई हाइड्रोक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर अपने जोर को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने देश भर में बांटने के लिए करीब 2.9 करोड़ खुराक की खरीद की है। उधर मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ने के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि आने वाला हफ्ता “पर्ल हार्बर जैसा क्षण” हो सकता है। इसे देखते हुए अमेरिकी गवर्नरों ने तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रीय रणनीति बनाने की व्हाइट हाउस से अपील की है।

देश में वैश्विक महामारी संकट से उबरने के लिए नीति बना रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एंथनी फाउची ने बड़े खतरे को लेकर आगाह किया और कहा कि अमेरिकियों को “बुरे हफ्ते” के लिए तैयार रहना चाहिए। फाउची ने रविवार को सीबीएस से कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि हमने इस पर काबू पा लिया है।” अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए फॉक्स न्यूज से कहा, “यह ज्यादातर अमेरिकियों की जिंदगी में सबसे मुश्किल और दुख भरा हफ्ता होने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए पर्ल हार्बर, 9/11 जैसा क्षण होने जा रहा है, बस फर्क इतना है कि यह सिर्फ हमारे यहां ही नहीं होगा।”

वहीं, अमेरिकी नौसैन्य कमांडर जिन्हें अपने कोरोना वायरस प्रभावित चालक दल के सदस्यों के लिए सार्वजनिक तौर पर मदद मांगने के चलते अपनी नौकरी गंवानी पड़ी थी, वह कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाए गए हैं। कैप्टन ब्रेट क्रोजियर की कोविड-19 जांच के नतीजों की जानकारी रविवार को न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित हुई थी। इससे कुछ ही घंटे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कैप्टन को नौकरी से निकाले जाने को सही ठहराया था। उनको नौकरी से हटाए जाने के फैसले की चौतरफा आलोचना हुई थी और इसे सम्मानित अधिकारी को दी गई अनुचित सजा करार दिया गया जो अपने क्रू की भलाई की बात कर रहे थे। गुआम में पोत खड़ा किया जाने के बाद उन्होंने अपने वरिष्ठों से पोत को जल्द खाली करने की इजाजत देने का अनुरोध किया था। क्रोजियर ने मीडिया में लीक हो गए पत्र में लिखा था, “हम युद्ध में नहीं हैं। नौसैनिकों का मरना जरूरी नहीं है।” लेकिन पेंटागन के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि उनकी प्रार्थना सार्वजनिक कर उन्होंने गलती की जिसकी सजा उन्हें मिली।

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?