लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccine: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, तीन अलग-अलग वैक्सीन हैं फाइनल ट्रायल पर, एडवांस में कर रहे हैं उत्पादन

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 28, 2020 09:39 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पास तीन अलग-अलग वैक्सीन हैं, जोकि फाइनल ट्रायल पर हैं। वह एडवांस में ही उनका उत्पादन कर रहे हैं ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

Open in App
ठळक मुद्दे कोविड-19 से दुनिया में सबसे प्रभावित देश अमेरिका है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इसी साल उनके पास सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन होगी।

वाशिंगटनः कोरोना से पूरी दुनिया तबाह है और यह वायरस लाखों लोगों की जान ले चुका है। कोविड-19 से दुनिया में सबसे प्रभावित देश अमेरिका है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि तीन अलग-अलग वैक्सीन फाइनल ट्रायल पर हैं, जिनका प्रोडक्शन एडवांस में तेजी से किया जा रहा है।   

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पास तीन अलग-अलग वैक्सीन हैं, जोकि फाइनल ट्रायल पर हैं। वह एडवांस में ही उनका उत्पादन कर रहे हैं ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इसी साल हमारे पास सुरक्षित और प्रभावी वैक्सीन होगी। हम मिलकर वायरस को हराएंगे। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में की है। 

इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस द्वारा पिछले महीने मंजूरी दिए गए कोरोना वायरस के टीके की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह प्रभावी और सुरक्षित है। राष्ट्रपति ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की जो केवल दो महीने तक कुछ दर्जन लोगों पर परीक्षण के आधार पर मंजूरी देने पर सवाल उठा रहे हैं। 

राष्ट्रपति पुतिन ने जोर देकर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के पहले टीके को सरकार ने सख्त रूसी कानून की कसौटी पर परखने के बाद मंजूरी दी है और ये कानून अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। पुतिन का दावा ऐसे समय आया है जब दुनिया भर के डॉक्टरों ने जल्दबाजी में टीके को मंजूरी देने और रूस द्वारा इसकी प्रभावकारिता के संबंध में आंकड़ों को साझा करने में असफल होने पर चिंता जताई है और इसे वैज्ञानिक प्रक्रिया का उल्लंघन करार दिया है। 

पुतिन ने कहा कि उनकी एक बेटी को भी टीका दिया गया है और उसमें एंटीबॉडी विकसित हुए हैं एवं वह बेहतर है। हालांकि, रूसी अधिकारियों ने इस दावे को साबित करने के लिए कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं दिए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस वैक्सीन ट्रायल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH