लाइव न्यूज़ :

'कोरोना वायरस से अमेरिका में एक लाख लोगों की हो सकती है मौत', टॉप हेल्थ ऑफिसर बढ़ाई ट्रंप सरकार की चिंता

By स्वाति सिंह | Updated: March 30, 2020 08:38 IST

कोरोना वायरस का प्रकोप से अमेरिका में भी हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन को अब 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया। बता दें कि अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक संक्रमित देश बन चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देट्रंप प्रशासन में संक्रामक रोग मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ ने रविवार को भयावह आशंका जताईअमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से एक लाख से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है।

अमेरिका में ट्रंप प्रशासन में संक्रामक रोग मामलों के शीर्ष विशेषज्ञ ने रविवार को भयावह आशंका जताई कि अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण से एक लाख से दो लाख लोगों की मौत हो सकती है। इस बीमारी से देश में करीब 1,25,000 लोग संक्रमित हो गए हैं। 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इन्फेक्शियस डिसीज' के निदेशक एंथनी फॉकी ने सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण के निश्चित ही ‘दसियों लाख मामले’ सामने आएंगे अैर एक लाख से अधिक लोगों की मौत होगी। 

उन्होंने कहा, ‘‘हम जो आज देख रहे हैं, उसके मद्देनजर कोरोना वायरस से एक लाख से दो लाख लोगों की मौत हो सकती हैं। हम संक्रमण के दसियों लाख मामले देखेंगे।’’ ‘जॉन्स हॉप्किन्स कोरोना वायरस संसाधन केंद्र’ के अनुसार अमेरिका में कोरोना वायरस से 1,24,763 लोग संक्रमित हैं और 2,612 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक स्तर पर इस वायरस से 6,84,652 लोग संक्रमित हैं और इस बीमारी से 32,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 अप्रैल तक सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के दिए आदेश

कोरोना वायरस का प्रकोप से अमेरिका में भी हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल डिस्टेंसिंग गाइडलाइन को अब 30 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया। ट्रंप ने वाइट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात का ऐलान किया। बता दें कि अमेरिका दुनिया का सबसे अधिक संक्रमित देश बन चुका है।

इस दौरान ट्रंप ने कहा, ''हम अपनी गाइडलाइन्स को 30 अप्रैल तक बढ़ाने जा रहे हैं। ताकि इस वायरस के फैलाव को धीमा किया जा सके। मंगलवार को हम अपनी इस योजना को अंतिम रूप दे देंगे और अमेरिकी लोगों के लिए जरूरी तमाम चीजों और नीतियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।'

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल