लाइव न्यूज़ :

सैन डिएगो पार्क में गोरिल्लों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 12, 2021 11:38 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), 12 जनवरी (एपी) सैन डिएगो जू सफारी पार्क में कई गोरिल्ले कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं जिसे अमेरिका में और संभवत: पूरी दुनिया में गोरिल्ला में इस संक्रमण का अब तक का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है।

पार्क की कार्यकारी निदेशक लीजा पीटरसन ने सोमवार को बताया कि पार्क में एक साथ रहने वाले आठ गोरिल्लों में संक्रमण का पता चला है और अन्य कई खांसी से पीड़ित हैं।

ऐसा लगता है कि पार्क की वन्यजीव देखभाल टीम के एक सदस्य से संक्रमण पशुओं में आया। सदस्य में संक्रमण का पता चला था लेकिन उनमें लक्षण नहीं थे और उन्होंने गोरिल्लों के आसपास से गुजरते हुए पूरे समय मास्क पहन रखा था।

यह पार्क कैलिफोर्निया में कोरोना वायरस के मामलों की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन के तहत छह दिसंबर से जनता के लिए बंद है।

पीटरसन के मुताबिक पशु चिकित्सक गोरिल्लों पर करीब से नजर रख रहे हैं और वे पार्क में अपने पर्यावासों में ही रहेंगे। इस समय उन्हें विटामिन, तरल पदार्थ और खाद्य पदार्थ दिये जा रहे हैं लेकिन कोई विशेष उपचार नहीं किया जा रहा है।

पीटरसन ने बताया, ‘‘गोरिल्लों को केवल छाती में जकड़न और खांसी की शिकायत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी