लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में मंत्री के परिवार का कोविड टीकाकरण पर विवाद

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:20 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 30 मार्च पाकिस्तान में एक केंद्रीय मंत्री मंगलवार को उस समय विवादों में घिर गए जब ऐसे वीडियो क्लिप सामने आए जिनमें उनके परिवार के सदस्य कोविड टीका लगवाते हुए दिख रहे हैं।

इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों ने मंत्री की आलोचना की और आरोप लगाया कि उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी बारी से पहले टीकाकरण कराया है।

वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि एक नर्स आवास मंत्री तारिक बशीर चीमा के परिवार के सदस्यों को टीका लगा रही है जो कोविड​​-19 टीकाकरण को लेकर सरकारी नीति का स्पष्ट उल्लंघन प्रतीत होता है।

चीमा पाकिस्तान मुस्लिम लीग - क्वैद (पीएमएल-क्यू) नेता हैं और उनकी पार्टी सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सहयोगी है।

पाकिस्तान में टीकाकरण अभियान की शुरुआत दो फरवरी को हुई थी और इसमें अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ ही सामान्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शामिल किया गया। सरकार ने इसमें बदलाव किया और मंगलवार को इसका दायरा बढ़ाते हुए इसमें पचास साल से अधिक उम्र के लोगों को भी शामिल कर दिया।

वीडियो क्लिप में लोग टीका लगवाने के बाद थम्स अप करते हुए भी दिखे । एक वीडियो क्लिप में पूर्व मॉडल और टेलीविजन प्रस्तोता इफ्फत उमर को भी देखा जा सकता है।

चीमा के एक रिश्तेदार के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किए थे लेकिन यह अकाउंट अब बंद हो गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि सोशल मीडिया पर आलोचना के बाद उसे बंद कर दिया गया।

वीडियो क्लिप सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और लोगों के साथ ही पत्रकारों ने मंत्री पर अपनी बारी की प्रतीक्षा किए बिना टीका लगवाने का आरोप लगाया।

पत्रकार मेहर तरार ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चीमा माफी मांगेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने अपने परिवार के साथ मिलकर अनैतिक काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

क्राइम अलर्टबजरी से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबकर 3 मजदूरों की मौत और 2 घायल

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की