पराग्वे के राष्ट्रपति चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के मारियो अब्डो ने दर्ज की जीत

By भाषा | Published: April 23, 2018 09:09 AM2018-04-23T09:09:08+5:302018-04-23T09:09:08+5:30

देश के दिवंगत तानाशाह के सहयोगी के बेटे और अमेरिका में शिक्षा - दीक्षा ग्रहण करने वाले बेनिटेज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एफ्रेन एलेग्रे को करारी शिकस्त दी।

Conservative party's Mario Abdo wins in Paraguay's presidential election | पराग्वे के राष्ट्रपति चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के मारियो अब्डो ने दर्ज की जीत

पराग्वे के राष्ट्रपति चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी के मारियो अब्डो ने दर्ज की जीत

एसनशिओन, 23 अप्रैल: पराग्वे में कल हुये राष्ट्रपति चुनाव में कोलोराडो कंजर्वेटिव के प्रतिनिधि मारियो अब्डो बेनिटेज ने जीत दर्ज की है। पराग्वे को लैटिन अमेरिका के सबसे गरीब देशों में एक माना जाता है। मारियो अब इसी राष्ट्र के सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- अफगानिस्तान: काबुल में आत्मघाती हमले में मृतकों की संख्या 57 हुई, 100 से ज्यादा घायल

देश के दिवंगत तानाशाह के सहयोगी के बेटे और अमेरिका में शिक्षा - दीक्षा ग्रहण करने वाले बेनिटेज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एफ्रेन एलेग्रे को करारी शिकस्त दी। बेनिटेज को जहां 46.49 प्रतिशत मत हासिल हुये वहीं एलेग्रे को 42.72 प्रतिशत मत मिले।

96 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद बेनिटेज को विजेता घोषित करते हुये चुनाव प्रमुख जैमी बेस्टार्ड ने कहा , ‘‘मारियो अब्डो बेनिटेज इस देश के राष्ट्रपति होंगे।’’ 

Web Title: Conservative party's Mario Abdo wins in Paraguay's presidential election

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे