लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस महामारी पर उत्तराखंड सरकार को घेरने का प्रयास किया कांग्रेस ने

By भाषा | Updated: August 24, 2021 21:31 IST

Open in App

कांग्रेस ने कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर को लेकर मंगलवार को केंद्र और उत्तराखंड सरकार पर हमला किया और आरोप लगाया कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गयी। कांग्रेस ने केंद्र एवं राज्य सरकार पर महामारी से ढुलमुल तरीके से निपटने का आरोप लगाया और तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य ढांचा मजबूत करने को कहा। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि देश पर कोविड का खतरा मंडरा रहा था और केंद्र पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति का स्वागत करने में व्यस्त था। सिंह ने कहा, ‘‘पूरे देश से ताली और थाली बजवाई गयीं लेकिन महामारी को नियंत्रित नहीं किया जा सका।’’ राज्य सरकार पर दूसरी लहर से निपटने में पूरी तरह नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए सिंह ने कहा कि अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू बिस्तरों की कमी की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने दम तोड़ दिया। चर्चा में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने सदन में कहा कि किस तरह उन्होंने महामारी की वजह से अपनी मां और एक रिश्तेदार को खो दिया। उन्होंने कहा कि दूसरी लहर के दौरान विधायकों, मंत्रियों समेत सब असहाय महसूस कर रहे थे। रानीखेत से कांग्रेस विधायक करण महरा ने कहा कि सुरेंद्र सिंह जीना जैसे युवा और ऊर्जावान विधायक, उनकी पत्नी और राज्य विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूइया प्रसाद मैखुरी ने भी कोविड के कारण जान गंवा दी। विपक्षी विधायकों ने राज्य सरकार पर और विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर हरिद्वार में बड़े स्तर पर कुंभ मेले का आयोजन करने का फैसला लेने के लिए निशाना साधा। विपक्षी सदस्यों के उठाये गये विषयों का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि महामारी की पहली लहर के आने के बाद से ही राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़े स्तर पर मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में पर्याप्त ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और आईसीयू बिस्तर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."