लाइव न्यूज़ :

Comoros President: कोमोरोस राष्ट्रपति अजाली असौमानी पर चाकू से हमला, हवालात में मृत मिला 24-वर्षीय संदिग्ध हमलावर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 14, 2024 21:49 IST

Comoros President: राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अजाली असौमानी मामूली रूप से घायल हुए हैं और वह अपने घर लौट आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया था। हवालात में बेहोश पाया गया और मृत घोषित कर दिया गया। पहला कार्यकाल 2002-2006 तक रहा और वह 2016 में फिर चुने गए।

Comoros President: हिंद महासागर के द्वीपीय देश कोमोरोस के राष्ट्रपति अजाली असौमानी पर शुक्रवार को उस समय चाकू से हमला किया गया जब वह एक धार्मिक नेता के अंतिम संस्कार में भाग लेने पहुंचे थे। इस हमले में असौमानी 'मामूली रूप से घायल' हुए हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान में जानकारी दी कि 24-वर्षीय संदिग्ध हमलावर शनिवार को हवालात में मृत पाया गया। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अजाली असौमानी मामूली रूप से घायल हुए हैं और वह अपने घर लौट आए हैं।

बयान के अनुसार, हमलावर को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया था, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि एक दिन बाद उसे हवालात में बेहोश पाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध की पहचान अहमद अब्दु के रूप में हुई है। सरकारी वकील अली मोहम्मद जोनैद ने कहा कि अब्दु ने असौमानी पर चाकू से हमला किया था।

सरकार के मंत्री अबूबकर सैद अनली ने शनिवार को बताया कि हमले के दौरान राष्ट्रपति को बचाने के प्रयास में एक नागरिक भी घायल हुआ। यह हमला राजधानी मोरोनी के बाहरी इलाके में स्थित सलीमानी शहर में हुआ। सरकारी वकील जोनैद ने संवाददाताओं को बताया, "राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को काबू में कर लिया और उसे जांचकर्ताओं को सौंप दिया।"

उन्होंने कहा कि हमलावर के मकसद और हिरासत में उसकी मौत की परिस्थितियों की जांच जारी है। जनवरी में असौमानी को कोमोरोस के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुना गया था। हालांकि विपक्षी दलों ने इसे धोखाधड़ी वाला चुनाव बताया था। चुनाव के बाद हुए उपद्रव में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पूर्व सैन्य अधिकारी असौमानी (65) वर्ष 1999 में कोमोरोस में हुए तख्तापलट के बाद पहली बार सत्ता में आए। उनका राष्ट्रपति के तौर पर पहला कार्यकाल 2002-2006 तक रहा और वह 2016 में फिर चुने गए।

टॅग्स :अमेरिकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट