लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में उच्चतम न्यायालय में प्रस्तावित सुधारों के बारे अध्ययन करेगी समिति

By भाषा | Updated: April 10, 2021 12:49 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उच्चतम न्यायालय में आमूलचूल बदलाव की खातिर एक अध्ययन करने का आदेश दिया है और शुक्रवार को इसके लिए एक द्विदलीय आयोग का गठन किया जो अगले छह महीनों में अदालत का विस्तार करने संबंधी राजनीतिक रूप से विवादित मुद्दों को देखेगा। यह आयोग न्यायमूर्तियों के कार्यकाल समेत कई मुद्दों पर विचार करेगा।

इस समीक्षा की शुरुआत करके बाइडन ने अपना वह चुनावी वादा पूरा किया जो कार्यकर्ताओं और डेमोक्रेट सदस्यों के दबाव में किया गया था। इन लोगों का कहना था कि उच्चतम न्यायालय का रूझान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के दौरान बहुत ही तेजी से दक्षिणपंथ की ओर हुआ है अत: इसे पुनर्गठित किया जाए।

दरअसल ट्रंप ने उच्च न्यायालय में तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की थी जिसके चलते उदार एवं रूढ़िवादियों के बीच का संतुलन गड़बड़ा गया था।

चुनाव अभियान के दौरान बाइडन अदालत के विस्तार संबंधी सवालों से बचते दिखे थे। सीनेट की न्यायिक समिति के पूर्व अध्यक्ष बाइडन ने कहा था कि न्यायिक नामांकन की प्रणाली ठीक से काम नहीं कर रही है। बहरहाल, उन्होंने यह कभी नहीं कहा था कि वह अदालतों में पद बढ़ाने का समर्थन करते हैं या नहीं अथवा जीवनपर्यंत नियुक्ति संबंधी वर्तमान प्रणाली में बदलाव करने के पक्ष में हैं या नहीं।

सीनेट में रिपब्लिकन नेता मिच मैककॉनेल ने बाइडन के कदम की शुक्रवार को आलोचना की और कहा, ‘‘यह हमारे राष्ट्र की स्वतंत्र न्यायापालिका पर सीधा हमला है और बाइडन प्रशासन पर धुर वामपंथ के प्रभाव का एक और संकेत है।’’

इस 36 सदस्यीय आयोग में ज्यादातर लोग अकादमिक क्षेत्र के हैं। उन्हें 180 के भीतर प्रस्तावित बदलावों का अध्ययन करने, जन सभाएं करने और रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया है। समिति के अध्यक्ष बॉब बाउर है जो पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के अधिवक्ता रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल