लाइव न्यूज़ :

जलवायु वित्त 2009 में तय किए गए स्तर के अनुरूप जारी नहीं रह सकता: भारत

By भाषा | Updated: November 3, 2021 00:44 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर भारत ने मंगलवार को कहा कि जलवायु वित्त 2009 में तय किए गए स्तर के अनुरूप जारी नहीं रह सकता है और उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन से निपटने के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए यह कम से कम 1000 अरब डॉलर होना चाहिए।

ग्लासगो में 26वें अंतरराष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन में समान विचारधारा वाले विकासशील देशों (एलएमडीसी) की मंत्रीस्तरीय बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने एलएमडीसी देशों से आह्वान किया कि वे विकासशील देशों के हितों की रक्षा के लिए साथ मिलकर काम करें।

यादव ने बैठक में कहा, “ जलवायु वित्त पर नजर रखने के लिए एक तंत्र होना चाहिए, क्योंकि हमारे पास निगरानी की कमी है।”

बैठक में चीन, क्यूबा, निकारागुआ और वेनेजुएला समेत अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता बोलीविया के राष्ट्रपति लुइस अल्बर्टो आर्क कैटाकोरा ने की।

जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई में कम आय वाले देशों के हितों की रक्षा के लिए यूएनएफसीसीसी (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क समझौता) वार्ता में एलएमडीसी की एकता और ताकत को बुनियाद बताते हुए यादव ने कहा कि विकासशील देशों के सामने मौजूद वर्तमान चुनौतियों की पहचान के लिए मजबूत बहुपक्षीय सहयोग की आवश्यकता है, न कि तीव्र वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और व्यापार युद्ध की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'