लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों का आतंकवादियों से कनेक्शन संभव, CIA की नई डायरेक्टर ने कहा- है करीबी नजर

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 10, 2018 10:45 IST

जिना हास्पेल अमेरिकी खुफिया एजेंसी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की पहली महिला निदेशक होंगी। जिना हास्पेल ने अमेरिकी सीनेट में अपनी नियुक्ति की पुष्टि की सुनवायी में पाकिस्तान और आतंकवाद के सम्बन्ध पर अपना मत रख रही थीं।

Open in App

 ललित के झा 

वाशिंगटन , 10 मई ( भाषा ) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सीआईए निदेशक पद के लिए नामित जिना हास्पेल का कहना है कि सीआईए आतंकवादी समूहों और पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों के बीच संभावित संबंधों को बेहद चिंतित है और आगे भी रहेगा।

सीनेट के समक्ष अपनी नियुक्ती की पुष्टि की सुनवायी के दौरान जिना ने यह बात कही। जिना ने कहा , ‘‘ आतंकवादी समूहों और पाकिस्तानी परमाणु वैज्ञानिकों के बीच संभावित संबंधों को लेकर गंभीर चिंता है और हम इसपर करीब से नजर रखेंगे। ’’सीनेट अगर हास्पेल की नियुक्ति की पुष्टि कर देता है तो वह सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी ( सीआईए ) की पहली महिला निदेशक होंगी।

इस बीच , ‘एपी’ की खबर के अनुसार जिना ने सुनवायी के दौरान खुद को प्रताड़ना कार्यक्रम के खिलाफ बताया और कहा कि उनकी समझ और मजबूत नैतिकता उन्हें राष्ट्रपति के ऐसे किसी भी आदेश का पालन करने से रोकेगी जो उन्हें आपत्तिजनक लगेगा।

सुनवायी के दौरान जिना ने कहा कि उनके नेतृत्व में सीआईए उस विवादित हिरासत एवं पूछातछ कार्यक्रम को दोबारा शुरू नहीं करेगा , जिसके तहत 9/11 हमले के बाद ‘ब्लैक साइटों’ पर कार्रवाई की गई थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :सीआईपाकिस्तानअमेरिकाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट