लाइव न्यूज़ :

चीनी छात्रों ने ‘गायब’ होने वाले कोट का किया है आविष्कार, रात या दिन कभी भी सीसीटीवी कैमरों में नजर नहीं आएंगे आप

By आजाद खान | Updated: December 11, 2022 17:31 IST

इस कोट के बनाने वालों का यह भी दावा है कि इसे बनाने में काफी कम पैसे लगे है और अगर इसे तैयार कर बेचा जाएगा तो इसके दाम भी ज्यादा नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी छात्रों ने एक कोट का आविष्कार किया है। इस कोट को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसे पहनने वाले लोग ‘गायब’ हो सकते है। दावा यह भी है किया जा रहा है कि रात और दिन हर वक्त इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

बीजिंग:चीनी छात्रों ने एक ऐसे कोट का आविष्कार किया है जिसे पहन लेने पर आप सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिख पाएंगे। जी हां, छात्रों ने ऐसे एक कोट का आविष्कार कर लिया है और इसे लेकर हजारों बार इसे टेस्ट भी किया जा चुका है। 

हैरानी की बात यह है कि यह यह कोट रात और दोनों समय में इस्तेमाल किया जाएगा। ऐसे में इसे बनाने में काफी कम लागत भी लगी और अगर इसे बेचा गया तो इसकी कीमत ज्यादा नहीं होगी। 

क्या है यह आविष्कार

चीन के कुछ ग्रैजुएट स्‍टूडेंट्स के एक ग्रुप ने यह दावा किया है कि उन लोगों ने एक ऐसा कोट बनाया है जिससे कोई भी सीसीटीवी कैमरे में ‘गायब' हो सकता है और उसका फोटो नहीं आइएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इन छात्रों ने एक ऐसा कोट बनाया है जो AI की मदद से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे को काम करने से रोक सकता है और इससे आपके वहां होने की पहचान नहीं हो पाएगी। इस आविष्कार को इनविसडिफेंस (InvisDefense) कहा जा रहा है। 

इस आविष्कार को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि दिन के समय यह कोट सर्विलांस कैमरों की क्षमता को खत्‍म करता है और उन्हें एक तरफ से ‘अंधा' कर सकता है। वहीं अगर बात करेंगे रात कि तो यह कोट रात में सर्विलांस कैमरों को हीट वाले सिंग्लस भेजता है जिससे वह सही से काम नहीं कर पाते है। 

सरकार कर सकती है इसे बैन, कम दाम में बना है यह कोट

इसके इस्तेमाल को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसे वहां अच्छे से इस्तेमाल किया जा सकता है जहां पर एआई पावर्ड सीसीटीवी कैमरा बहुत बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। यही नहीं इसे युद्ध के समय ड्रोन के हमले से भी बचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। 

इस कोट को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि इसके फायदे को देखते हुए और सुरक्षा के मद्देनजर सरकार इसे बैन भी कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, इस कोट को क्रिएटिव कॉम्पि‍टिशन का अवार्ड भी मिला हुआ है और इस अवार्ड फक्ंशन को हुवावे ने स्पॉन्सर किया था। 

दावा यह भी है कि इस कोट को बनाने में केवल 500 युआन यानी करीब 6 हजार रुपए ही लगे है और ऐसे में अगर इसे तैयार किया जाता है और बेचा जाता है तो इसकी कीमत बहुत कम हो सकती है। 

टॅग्स :चीनCCTVहुआवे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!