लाइव न्यूज़ :

चीन: शी जिंगपिंग अपने तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार, ताइवान पर पूर्ण नियंत्रण होगी प्राथमिकता

By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2022 17:27 IST

69 वर्षीय शी के 23 अक्टूबर को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के नेता के रूप में एक अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल को सुरक्षित करने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देनए कार्यकाल में जिंगपिंग की प्राथमिकता स्व-शासित द्वीप ताइवान पर पूर्ण नियंत्रण पाने की होगी 69 वर्षीय शी के 23 अक्टूबर को सीपीसी के नेता के रूप में एक अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल को सुरक्षित करने की संभावना है

बीजिंग: चीन में सत्तारूढ़ पार्टी के महासचिव के रूप में राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने तीसरे कार्यकाल लिए तैयार हैं। शी जिंगपिंग अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान ताइवान के आसपास और अधिक आक्रामक चीनी सैन्य गतिविधि देखने की उम्मीद है। उनकी प्राथमिकता स्व-शासित द्वीप ताइवान पर पूर्ण नियंत्रण पाने की होगी। 

खबर है कि 69 वर्षीय शी के 23 अक्टूबर को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के नेता के रूप में एक अभूतपूर्व तीसरे कार्यकाल को सुरक्षित करने की संभावना है। रविवार को पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के उद्घाटन पर, शी के इस दावे पर कि चीन ताइवान को मुख्य भूमि के साथ फिर से जोड़ने के लिए "बल के उपयोग को कभी नहीं छोड़ेगा" को उपस्थित प्रतिनिधियों से उत्साहजनक प्रशंसा मिली।

लेकिन, उनके बयान की ताइवान से तीखी आलोचना देखने को मिली, राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि ताइपे अपनी संप्रभुता, स्वतंत्रता और लोकतंत्र से कभी समझौता नहीं करेगा। ताइवान के लोग स्व-शासित द्वीप के लिए बीजिंग की "एक देश, दो प्रणाली" योजना का विरोध करते हैं। जबकि शी ने अपने भाषण में "शांतिपूर्ण पुनर्मिलन" वाक्यांश का इस्तेमाल किया, यह देखते हुए कि ताइवान के भीतर बहुमत मुख्य भूमि के साथ विलय के खिलाफ लगता है।

ताइवान को लेकर चीन अधिक संवेदनशील है। उधर, हाल की घटना ने यह दिखाया है कि ताइवान को पश्चिमी देश खासकर अमेरिका का समर्थन मिल रहा है। यह द्वीप अमेरिका और चीन के बीच कूटनीतिक लड़ाई का एक सक्रिय थिएटर बन गया है। चीन इसे अपना आंतरिक मामले में हस्तक्षेप के रूप में देख रहा है। 

गौरतलब है कि बीजिंग और ताइपे के बीच तनाव अगस्त में एक नए चरम पर पहुंच गया जब अमेरिकी हाउस स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने बीजिंग की चेतावनी के बावजूद द्वीप का दौरा किया, जिसमें शी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन को "आग से नहीं खेलने" के लिए कहा गया था।

टॅग्स :शी जिनपिंगचीनTaiwanअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल