लाइव न्यूज़ :

चीनी राजदूत ने कहा- 'चीन-भारत अपने संबंधों में किसी निजी मामले के दखल की अनुमति नहीं दें'

By भाषा | Updated: July 20, 2019 14:40 IST

भारत के लिए नियुक्त चीन के नए राजदूत सुन वेइदोंग ने कहा कि संबंधों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए तैयार दोनों देशों का नेतृत्व दो मजबूत नेताओं के हाथ में है।

Open in App

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के इस साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ होने वाले दूसरे अनौपचारिक शिखर सम्मेलन भाग लेने के लिए भारत जाने से पहले चीन ने कहा है कि दोनों पड़ोसी देशों को द्विपक्षीय संबंधों को बाधित करने वाले किसी ‘‘व्यक्तिगत मामले को विशिष्ट समय के दौरान’’ उठाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए और द्विपक्षीय संबंधों पर स्थिर और मजबूत तरीके से आगे बढ़ाने के लिए और अधिक पहलों को अपनाना होगा।

भारत के लिए नियुक्त चीन के नए राजदूत सुन वेइदोंग ने कहा कि संबंधों को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने के लिए तैयार दोनों देशों का नेतृत्व दो मजबूत नेताओं के हाथ में है। अपने नये कार्यभार के लिए नयी दिल्ली रवाना होने से पहले सुन ने शुक्रवार को यहां भारतीय मीडिया से कहा कि पिछले साल वुहान में अपने पहले अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में शी और मोदी के दिखाए रणनीतिक दिशा-निर्देशों से चीन-भारत संबंधों के ‘‘विकास की बहुत अच्छी और मजबूत गति’’ मिली है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल दोनों नेता एक और अनौपचारिक बैठक करने जा रहे हैं। मुझे यकीन है, यह हमारे द्विपक्षीय संबंधों में सर्वोच्च प्राथमिकता होगी जो निश्चित रूप से हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगी।’’

अधिकारियों का कहना है कि शी की भारत यात्रा के लिए बातचीत जारी है, जिसके इस साल अक्टूबर में वाराणसी में होने की उम्मीद है। दक्षिण एशिया मामलों के व्यापक अनुभव रखने वाले अनुभवी चीनी राजनयिक सुन हाल तक पाकिस्तान में चीन के राजूदत थे जहां चीन 60 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत से सभी मौसमों में काम करने में सक्षम चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का निर्माण कर रहा है। इस गलियारे को पर भारत को आपत्ति है क्योंकि यह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से होकर गुजरता है। 

टॅग्स :चीनइंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा